यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'बाहुबली' का बजट सुनेंगे तो खुला रह जाएगा मुंह, प्रोड्यूसर ने किया खुलासा
बाहुबली- द बिगिनिंग 2015 में रिलीज़ हुई थी और फ़िल्म ने दुनियाभर में क़रीब 586 करोड़ का कलेक्शन किया था।

मुंबई। अगर आप ये सोच रहे होंगे कि बाहुबली- द बिगिनिंग की सक्सेस से इसके कलाकारों की जेब भारी हो गई होगी, तो आपका सोचना ग़लत है। इस फ़िल्म को जो कामयाबी मिली है, उसके अनुपात में कलाकारों को जो फ़ीस मिली है, वो ऊंट के मुंह में जीरे की तरह है।
ये राज़ फ़िल्म के को-प्रोड्यूसर शोबु यरलगड्डा ने खोला। कुछ अर्सा पहले एक कार्यक्रम में शोबु ने कहा कि फ़िल्म का जो बजट है, उसके मुक़ाबले कलाकारों को कुछ भी नहीं मिला है। बजट का बड़ा हिस्सा इसकी मेकिंग पर खर्च हुआ है। मुझे ख़ुशी है कि पैसा फ़िजूल नहीं गया। शोबु ने फ़िल्म का बजट भी बताया। उनके मुताबिक़ फ़िल्म की दोनों फ्रेंचाइजी पर लगभग 450 करोड़ का खर्च आया है। कई लोगों ने सोचा कि इतना पैसा खर्च करना बेवकूफ़ी है। शोबु बताते हैं कि ये बातें सुनकर उनके ज़हन में भी ये बात आती थी कि क्या वो सही काम कर रहे हैं। रिलीज़ से पहले तक अंदाज़ा नहीं था कि इस तरह के रिटर्न्स मिलेंगे।
ये भी पढ़ें: बाहुबली एक्ट्रेस तम्मना को लगा ज़ोर का झटका, रिलीज़ से पहले टूट गया ये सपना
बाहुबली- द कन्क्लूजन 28 अप्रैल को रिलीज़ हो चुकी है और थिएटर्स में ख़ूब चल रही है। बाहुबली- द बिगिनिंग 2015 में रिलीज़ हुई थी और फ़िल्म ने दुनियाभर में क़रीब 586 करोड़ का कलेक्शन किया था।

