विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉलीवुड महारथी जहां हो रहे फ़ेल, वहीं जारी है 'बाहुबली2' का खेल, अब बनाया ये रिकॉर्ड

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Sat, 05 Aug 2017 02:13 PM (IST)Updated: Sun, 06 Aug 2017 08:02 AM (IST)

एसएस राजामौली निर्देशित फ़िल्म ने रिलीज़ के साथ ही बॉक्स ऑफ़िस पर तहलका मचा दिया था। फ़िल्म के हिंदी वर्ज़न ने ही 500 करोड़ से ज़्यादा कलेक्शन कर लिया है।

बॉलीवुड महारथी जहां हो रहे फ़ेल, वहीं जारी है 'बाहुबली2' का खेल, अब बनाया ये रिकॉर्ड
बॉलीवुड महारथी जहां हो रहे फ़ेल, वहीं जारी है 'बाहुबली2' का खेल, अब बनाया ये रिकॉर्ड

मुंबई। बॉलीवुड महारथी जहां बॉक्स ऑफ़िस पर एक के बाद एक धराशायी पर हो रहे हैं, वहीं 'बाहुबली- द कंक्लूज़न' अभी भी अपना दम दिखा रही है। 28 अप्रैल को रिलीज़ हुई फ़िल्म ने 5 अगस्त को सिनेमाघरों में 100 दिन पूरे कर लिये हैं, जो आज के दौर में किसी फ़िल्म के लिए बड़ी बात होती है। 

इस उपलब्धि के साथ ही 'बाहुबली2' ख़बरों में लौट आयी है। फ़िल्म के हिंदी वर्ज़न को रिलीज़ करने वाले करण जौहर ने ट्विटर पर इस शानदार एचीवमेंट के बारे में लिखा है- ''महागाथा की विजय यात्रा जारी है।'' बता दें कि एसएस राजामौली निर्देशित फ़िल्म ने रिलीज़ के साथ ही बॉक्स ऑफ़िस पर तहलका मचा दिया था। फ़िल्म के हिंदी वर्ज़न ने ही 500 करोड़ से ज़्यादा कलेक्शन कर लिया है, जबकि दुनिया भर में 'बाहुबली2' ने 1600 करोड़ से ज़्यादा बिज़नेस किया है। 

यह भी पढ़ें: 5 साल में शाह रुख़ की सबसे कम ओपनिंग लेने वाली फ़िल्म बनी जब हैरी मेट सेजल

'बाहुबली2' के 100 दिन पूरे होने पर ट्विटर पर एक डीपी भी जारी किया गया है, जिसे फ़ैंस अपने एकाउंट्स पर लगा सकते हैं। डायरेक्टर एसएस राजामौली ने तकनीक के माध्यम से जो काल्पनिक दुनिया रची थी, उसने दर्शकों को सम्मोहित कर दिया था। 

यह भी पढ़ें: अगले साल जून में ही आ जाएगा वरुण धवन का अक्टूबर, समझने के लिए पढ़ें ख़बर

'बाहुबली2' में प्रभास, राणा दग्गूबटी, अनुष्का शेट्टी और राम्या कृष्णन ने लीड रोल्स निभाये थे। इस मौक़े पर आप भी तस्वीरों के ज़रिए एक बार फिर 'बाहुबली2' के जानदार किरदारों से मिल लीजिए:

यह भी पढ़ें: बहुत हुआ रोना-धोना और रोमांस, अब होगा जमकर एक्शन और रोमांच

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।