विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेबी ने महज चार दिन में पार किया ये आंकड़ा

By rohit guptaEdited By:
Updated: Tue, 27 Jan 2015 02:44 PM (IST)

अक्षय कुमार की थ्रिलर फिल्‍म का 'बेबी' का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। नीरज पांडे निर्देशित इस फिल्‍म ने सिर्फ चार दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अक्षय कुमार की थ्रिलर फिल्म का 'बेबी' का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। नीरज पांडे निर्देशित इस फिल्म ने सिर्फ चार दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।

पढ़ें: बेबी के सामने टिक नहीं पाई डॉली की डोली

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके जानकारी दी कि बेबी ने कल 14.90 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। चार दिन में यह फिल्म 50.97 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। पहले दिन 9.3 करोड़ से ओपनिंग करने वाली इस फिल्म के कलेक्शन में लगातार सुधार हुआ है।

पढ़ें: डीडीएलजे का डायलॉग भूल गए बराक ओबामा

बेबी ने शनिवार को 11.17 और रविवार को 15.60 करोड़ का कारोबार किया था। माना जा रहा है कि यह 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली इस साल की पहली फिल्म बनेगी।

पढ़ें: बेबी का रिव्यू