विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बच्चन परिवार ने माता के दरबार में लगाया जयकारा

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Sun, 09 Oct 2016 04:56 PM (IST)

अमिताभ बच्चन अपने पूरे परिवार के साथ दुर्गा पूजा में शामिल हुए। पारंपरिक तरीके से पूरे परिवार ने मंदिर में माता के जयकारे लगाए।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बच्चन परिवार हर त्योहार का लुत्फ पूरे पारंपरिक तरिके से उठाता है। दुर्गा अष्टमी के मौके पर भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला। माता के दर पर अमिताभ बच्चन, जया बच्चन सहित उनका पूरा परिवार जयकारे लगाता नजर आया।

पेरिस में हुए हादसे से घबराई किम करदाशियां नहीं कर रही किसी का सामना

माता के मंदिर में अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ नन्हीं सी अराध्या भी माता की भक्ति में पूरी तरह से लीन दिखे। परिवार का हर सदस्य पारंपरिक कपड़ों में नजर आया । इस मौके पर श्वेता बच्चन भी अपने पापा अमिताभ के साथ पहुंची थीं।

एमएस धोनी ने नौ दिनों में बॉक्स ऑफिस पर जड़ी सेंचुरी

तस्वीर को गौर से देखें तो ऐश्वर्या ने एक मिनट के लिए भी अराध्या को खुद से अलग नहीं किया। छोटी सी अराध्या भी ट्रैडिशन ड्रेस में काफी प्यारी लग रही हैं। बता दें हाल ही में गणेश उत्सव के मौके पर भी बच्चन परिवार पंडाल में दर्शन करता नजर आया था।