विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉक्स ऑफिस : बद्रीनाथ और उनकी दुल्हनिया ने कर ली 100 करोड़ क्लब में इंट्री

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Fri, 24 Mar 2017 12:11 PM (IST)

बद्रीनाथ की दुल्हनिया , वरुण धवन की सोलो हीरो के रूप में अब तक की सबसे बड़ी ग्रॉसर है जबकि आलिया भट्ट की किसी फिल्म ने सबसे ज़्यादा ग्रॉस कलेक्शन किया है तो वो यही फिल्म है।

बॉक्स ऑफिस : बद्रीनाथ और उनकी दुल्हनिया ने कर ली 100 करोड़ क्लब में इंट्री
बॉक्स ऑफिस : बद्रीनाथ और उनकी दुल्हनिया ने कर ली 100 करोड़ क्लब में इंट्री

मुंबई। वरुण धवन और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया ने अपनी रिलीज़ के 14वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज़्यादा की कमाई कर ली है। ये वरुण धवन की तीसरी और आलिया भट्ट की दूसरी 100 करोड़ क्लब इंट्री है।

शशांक खेतान निर्देशित बद्रीनाथ की दुल्हनिया 10 मार्च को रिलीज़ हुई थी और फिल्म को पहले दिन ही 12 करोड़ 25 लाख रूपये की कमाई हुई थी। ट्रेड सर्किल के मुताबिक फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 14 वें दिन यानी गुरूवार 23 मार्च को शतक मार ली है। फिल्म का अब नेट इंडिया कलेक्शन 100 करोड़ 74 लाख रूपये हो गया है। गुरूवार को फिल्म ने दो करोड़ पांच लाख की कमाई की है। टिपिकल उत्तर भारत की कहानी पर बनी इस रोमांटिक फिल्म में आलिया और वरुण की केमिस्ट्री लोगों को पसंद आए जो उन्होंने इस फिल्म के पहले भाग हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया में दिखाई थी। बद्रीनाथ की दुल्हनिया के 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने के साथ यह वरूण धवन की तीसरी फिल्म है जिसनें 100 करोड़ क्लब में इंट्री ली है। वरुण की ' एबीसीडी 2 ' और दिलवाले ने भी 100 करोड़ कमाए थे। उधर आलिया की ये दूसरी शतकीय पारी है। इससे पहले उनकी अर्जुन कपूर के साथ आई फिल्म ' 2 स्टेट्स ' ने 100 करोड़ बटोरे थे।

Exclusive:ऐश्वर्या मामले में अपने बहन की पोस्ट के बचाव में उतरीं आलिया भट्ट

वैसे आपको बता दें कि बद्रीनाथ की दुल्हनिया , वरुण धवन की सोलो हीरो के रूप में अब तक की सबसे बड़ी ग्रॉसर है जबकि आलिया भट्ट की किसी फिल्म ने सबसे ज़्यादा ग्रॉस कलेक्शन किया है तो वो यही फिल्म है।