विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉक्स ऑफिस : आलिया की इस फिल्म से आगे निकली बद्रीनाथ की दुल्हनिया

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Thu, 16 Mar 2017 01:52 PM (IST)Updated: Fri, 17 Mar 2017 07:08 AM (IST)

हालांकि वरुण स्टारर ' दिलवाले ' के फर्स्ट वीक के 100 करोड़ कलेक्शन को पार करना, अब बद्री के लिए इस हफ्ते मुश्किल लग रहा है।

बॉक्स ऑफिस : आलिया की इस फिल्म से आगे निकली बद्रीनाथ की दुल्हनिया
बॉक्स ऑफिस : आलिया की इस फिल्म से आगे निकली बद्रीनाथ की दुल्हनिया

 मुंबई। करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी वरुण धवन और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया ने अपनी रिलीज़ के छठे दिन पांच करोड़ से ज़्यादा का कलेक्शन करने के साथ अपनी स्थिति और मजबूत कर लिया है।

शशांक खेतान डायरेक्टेड बद्रीनाथ की दुल्हनिया ने छठे दिन यानि बुधवार को पांच करोड़ 95 लाख की कमाई की और अब फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 68 करोड़ 23 लाख पहुंच गया है। ट्रेड सर्किल में इस कलेक्शन को अच्छा उछाल माना जा रहा है। फिल्म की छठे दिन की कमाई के साथ आलिया भट्ट ने अपनी पिछली फिल्म डियर ज़िन्दगी के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। आलिया और शाहरुख़ खान स्टारर डियर ज़िन्दगी का लाइफ टाइम कलेक्शन 68 करोड़ था। बद्रीनाथ की दुल्हनिया पहले ही उड़ता पंजाब के 60 करोड़ के नेट इंडिया कलेक्शन को क्रॉस कर चुकी है।

Exclusive मिर्जा जूलियट देखते वक़्त दर्शक पॉपकॉर्न नहीं खा पाएंगे, इस हीरो का दावा

अब इस फिल्म के सामने अपने ही पहले भाग यानि हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया के 78 करोड़ का आंकड़ा है। हालांकि वरुण स्टारर ' दिलवाले ' के  फर्स्ट वीक के 100 करोड़ कलेक्शन को पार करना, अब बद्री के लिए इस हफ्ते मुश्किल लग रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।