विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाहुबली फीवर: डायरेक्टर राजामौली ने कहा- मेरा काम पूरा हुआ, शुक्रिया..

By Hirendra JEdited By:
Published: Fri, 05 May 2017 08:45 AM (IST)Updated: Fri, 05 May 2017 08:46 AM (IST)

राजामौली ही क्यों बाहुबली1 से लेकर बाहुबली2 तक के इस लंबी और थका देने वाली यात्रा के बाद फ़िल्म से ...और पढ़ें

बाहुबली फीवर: डायरेक्टर राजामौली ने कहा- मेरा काम पूरा हुआ, शुक्रिया..
बाहुबली फीवर: डायरेक्टर राजामौली ने कहा- मेरा काम पूरा हुआ, शुक्रिया..

मुंबई। पिछले एक सप्ताह से देशभर में जैसे सबको बाहुबली का बुखार चढ़ा हुआ है। कामयाबी के तमाम रिकॉर्ड तोड़ने के बाद भी बाहुबली2 की रफ़्तार थमी नहीं है। लगातार बॉक्स ऑफिस पर फ़िल्म का धमाका ज़ारी है! इस बंपर कामयाबी और फैंस के उत्साह ने बाहुबली के डायरेक्टर एस एस राजामौली को भी भावुक कर दिया। राजामौली इस कामयाबी से काफी संतुष्ट हैं और उन्होंने साफ़ कहा कि मेरा काम अब पूरा हुआ!

बाहुबली के लिए लगभग 5 साल से लगातार मेहनत कर रहे हैं डायरेक्टर राजामौली! राजामौली ही क्यों बाहुबली1 से लेकर बाहुबली2 तक की इस लंबी और थका देने वाली यात्रा के बाद फ़िल्म से जुड़ा हर शख़्स इस कामयाबी के बाद राहत महसूस कर रहा होगा। राजामौली ने लंदन से ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर करते हुए भी साफ़-साफ़ लिखा भी है कि उनका काम अब पूरा हुआ। उन्होंने तमाम लोगों का शुक्रिया अदा भी किया। यह रहा उनका ट्वीट-

यह भी पढ़ें: सलमान ख़ान की Tubelight का टीज़र आ गया, हो गई है Full light

गौरतलब है कि 'बाहुबली2: द कन्क्लूज़न' 28 अप्रैल को दुनिया भर में 9000 स्क्रीन पर रिलीज़ हुई। सूत्र की मानें तो 'बाहुबली' मेकर्स अब इंटरनैशनल रिलीज़ पर विचार करते हुए फ़िल्म को जापानी और चीनी भाषा में रिलीज़ करने की तैयारी में हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।