विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये है बाहुबली के धन की बात, क्या पांचवें दिन मिला 200 करोड़ का साथ

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Wed, 03 May 2017 08:22 PM (IST)

पहले चार दिनों में फिल्म को 168 करोड़ 25 लाख की कमाई हुई थी।ऑफिशियल फिगर आते ही ये पता चलेगा कि पांचवें दिन 200 करोड़ हुए या अभी एक दिन और इंतज़ार करना पडेगा।

ये है बाहुबली के धन की बात, क्या पांचवें दिन मिला 200 करोड़ का साथ
ये है बाहुबली के धन की बात, क्या पांचवें दिन मिला 200 करोड़ का साथ

मुंबई। बॉलीवुड में जिस 100 करोड़ की फिगर को पाने के लिए बड़े बड़े निर्माता नाक रगड़ कर रह जाते हैं उससे दोगुना कलेक्शन तो एस एस राजमौली की बाहुबली 2 ने अपनी रिलीज़ के सिर्फ पांचवें दिन ही लगभग हासिल कर लिया है।

ये बात सिर्फ हिंदी बाहुबली 2 की कमाई की हो रही है क्योंकि तमिल , तेलुगु और मलयालम के कलेक्शन को मिला कर और ओवरसीज़ की कमाई को जोड़ कर फिल्म मील का पत्थर पहले ही बन चुकी है। बाहुबली 2 के पांचवे दिन के कलेक्शन का अभी तक आधिकारिक हिसाब किताब नहीं आया है लेकिन ट्रेड सर्किल से मिले आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को हिंदी बाहुबली ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ से ज़्यादा की कमाई कर ली है। पहले चार दिनों में फिल्म को 168 करोड़ 25 लाख की कमाई हुई थी यानि फिल्म 200 करोड़ को टच करने के बिलकुल करीब है । हालांकि ऑफिशियल फिगर आते ही ये पता चलेगा कि पांचवें दिन 200 करोड़ हुए या अभी एक दिन और इंतज़ार करना पडेगा। पहले दिन 41 लाख से शुरुआत करने वाली बाहुबली 2 ने रविवार को सबसे ज़्यादा 46 करोड़ 50 लाख का कलेक्शन बटोरा था।

यह भी पढ़ें:बाहुबली ने तोड़ दिया शाहरुख़ खान और भंसाली का विदेशी वर्चस्व 

बता दें कि सलमान खान की सुल्तान ने रिलीज़ के सातवें दिन 208 करोड़ 80 लाख का कलेक्शन किया था जबकि आमिर खान की दंगल ने आठवें दिन दो सौ करोड़ क्लब में इंट्री ली थी।