विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रितिक-कट्रीना फिर मचाएंगे धूम!

By Edited By:
Updated: Tue, 01 Jul 2014 06:54 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन व अभिनेत्री कट्रीना कैफ इंडस्ट्री की सबसे संभावनाशील जोड़ी मानी जाती है। दोनों को दर्शकों ने 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' में भ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई, ब्यूरो। बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन व अभिनेत्री कट्रीना कैफ इंडस्ट्री की सबसे संभावनाशील जोड़ी मानी जाती है। दोनों को दर्शकों ने 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' में भरपूर प्यार बख्शा था। अब लंबे अर्से बाद दोनों की जोड़ी फिर से पर्दे पर धमाल मचाने आ रही है। फिल्म का नाम 'बैंग बैंग' है।

यह फिल्म इसी साल दो अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, दोनों ने फिल्म में जमकर स्टंट किए हैं और खुलकर रोमांस भी। दोनों के किरदार जुनूनी हैं। उनका जुनून क्या रंग लाता है, फिल्म उस बारे में है। दोनों सीक्रेट एजेंट की भूमिका में हैं।

'बैंग बैंग' में दोनों का नया अवतार दर्शकों को भौचक्का कर सकता है, ऐसा जानकारों का मानना है।

पढ़ें: बैंग-बैंग में खुद स्टंट करेंगे रितिक