विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करीना ने कहा, 'मैंने दिया मौका तभी बन पाईं ये स्टार'

By Edited By:
Published: Tue, 18 Mar 2014 10:51 AM (IST)Updated: Tue, 18 Mar 2014 11:02 AM (IST)

अभिनेत्री करीना कपूर खान को बॉलीवुड की कई बड़ी हिट फिल्में ठुकराने का कोई मलाल नहीं है। जी हां करीना ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अभिनेत्री करीना कपूर खान को बॉलीवुड की कई बड़ी हिट फिल्में ठुकराने का कोई मलाल नहीं है। जी हां करीना ने खुद कहा कि फिल्म रिजेक्शन के किसी भी फैसले को लेकर उन्हें कोई पछतावा नहीं है। बल्कि वे खुश हैं कि उनके वो सब फिल्म न करने की वजह से दूसरी अभिनेत्रियों को स्टार बनने का मौका मिला।

पढ़ें : करीना की फिल्म बॉम्बे समुराई की शूटिंग टली

एक अंग्रेजी वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बेबो ने कहा कि उन्हें इस बात का गर्व है कि उन्होंने 'ब्लैक, कल हो ना हो, रामलीला, क्वीन, चेन्नई एक्सप्रेस और फैशन' जैसी सुपरहिट फिल्में ठुकराई तभी दूसरी अभिनेत्रियों को मौका मिला और वे स्टार बन गईं। उन्होंने हाल ही में करण जौहर की फिल्म 'शुद्धि' में काम करने से मना कर दिया है,लेकिन उन्हें इस बात का भी कोई दुख नहीं है।

पढ़ें : करीना ने अपनी फीस कम कर दी है

बताया जाता है कि दोनों फिल्मों की शूटिंग डेट बार-बार टाल दी जा रही थी, जिसकी वजह से करीना ने फिल्म में काम करने से मना किया। अगले महीने से दोनों फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली थी, लेकिन अब सितंबर से पहले शूटिंग शुरू होने की कोई चर्चा नहीं है। बॉम्बे समुराई की शूटिंग अगले साल तक के लिए टाल दी गई है।

पढ़ें : साइज जीरो से करीना की तौबा

करीना ने कहा कि वे स्क्रिप्ट को ध्यान में रखते हुए फिल्म के लिए हामी भरती हैं, अगर उन्हें किसी फिल्म की कहानी अच्छी लगती है भले ही वो छोटे बैनर की फिल्म क्यों न हो तो वे इसके लिए हां कर देती हैं। उन्हें छोटे या बड़े फिल्ममेकर से कोई फर्क नहीं पड़ता है। करनी कहती हैं कि ऐसे में उन्हें छुंिट्टयां मनाने के लिए और वक्त मिल जाएगा। 'मैं शादीशुदा हूं, मैं किसी मैराथन में नहीं दौड़ रही हूं, तो बाकी लोगों को इससे परेशानी क्यों हो रही है?'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।