विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बेफिक्रे' के फर्स्‍ट लुक में रणवीर-वाणी करते नजर आ रहे जबरदस्‍त किस

By Tilak RajEdited By:
Updated: Sat, 09 Apr 2016 09:23 PM (IST)

रणवीर सिंह और वाणी कपूर की फिल्‍म 'बेफिक्रे' का फर्स्‍ट लुक जारी कर दिया गया है। 'बेफिक्रे' का फर्स्‍ट लुक देख ऐसा लगता है कि आदित्‍य चोपड़ा अपनी इस फिल्‍म को लेकर लोगों का एक्‍साइटमेंट ज्‍यादा से ज्‍यादा बढ़ाना चाहते हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। रणवीर सिंह और वाणी कपूर की फिल्म 'बेफिक्रे' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। 'बेफिक्रे' का फर्स्ट लुक देख ऐसा लगता है कि आदित्य चोपड़ा अपनी इस फिल्म को लेकर लोगों का एक्साइटमेंट ज्यादा से ज्यादा बढ़ाना चाहते हैं। फर्स्ट लुक में रणवीर और वाणी जबरदस्त किस करते हुए नजर आ रहे हैं।

'सेक्स सिंबल' के टैग से इस एक्ट्रेस को नहीं कोई परेशानी

फर्स्ट लुक देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि आदित्य की 'बेफिक्रे' कितनी बोल्ड होगी। पोस्ट में वाणी ने कैप लगा रही है, जिस पर लिखा है मेरे प्यार की किसे परवाह। वाणी का एक हाथ रणवीर की गर्दन पर है, दूसरा सीने पर और होंठ उनके होंठों पर। काफी समय बाद किसी फिल्म का ऐसा बोल्ड पोस्टर देखने को मिला है।

कबीर खान बनाने जा रहे सलमान संग तीसरी फिल्म, इस दिन होगी रिलीज

रणवीर सिंह ने फिल्म के फर्स्ट लुक को अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है। इसके साथ रणवीर ने अपने फैन्स से चुटकी लेते हुए लिखा है- आप चिढ़ना चाहते हैं, तो लीजिए पेश है फिल्म 'बेफिक्रे' का फर्स्ट लुक।

यश राज बैनर की 'बेफिक्रे' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म को प्रोड्यूस और डायरेक्ट आदित्य चोपड़ा कर रहे हैं। रणवीर और वाणी फिल्म में लीड रोल कर रहे हैं। फिल्म 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।