यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शूटिंग से पहले छुट्टियां मनाने लंदन चलीं प्राचाी देसाई
वैसे तो प्राची देसाई काफी समय से बड़े पर्दे से गायब हैं, मगर जल्द ही वह एक फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। ऐसे में लगता है उन्होंने काम शुरू करने से पहले लंदन में कुछ दिन छुट्टियां मनाने का फैसला किया है। वह भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान

मुंबई। वैसे तो प्राची देसाई काफी समय से बड़े पर्दे से गायब हैं, मगर जल्द ही वह एक फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। ऐसे में लगता है उन्होंने काम शुरू करने से पहले लंदन में कुछ दिन छुट्टियां मनाने का फैसला किया है। वह भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे मोहम्मद अजहरुद्दीन पर बन रही फिल्म में नजर आएंगी।
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की 'बा' नहीं रहीं इस दुनिया में
इस फिल्म में प्राची देसाई के साथ इमरान हाशमी भी नजर आने वाले हैं। वह इस फिल्म में अजहरुद्दीन की पहली पत्नी नौरीन का किरदार निभाएंगी। इस फिल्म में प्राची देसाई का रोल ही सबसे पहले तय हुआ था। दूसरी हीरोइन को लेकर लंबी कश्मकश जारी रही। अभी भी कृति सैनन को लेकर कयास चल रहे हैं। जबकि अजहरुद्दीन के रोल के लिए इमरान हाशमी ने काफी तैयारी भी पूरी कर ली है।
अनुराग कश्यप और कल्कि कोचलिन का हुआ तलाक
खैर, आपको बता दें कि लंदन हमेशा से ही प्राची देसाई की पसंदीदा जगह रही है। इसलिए उन्होंने तय किया कि अपनी बहन के साथ कुछ वक्त यहां बिताया जाए। वैसे प्राची देसाई के पास अभी एक और फिल्म है 'रॉक ऑन 2'। उन्होंने फिल्म 'रॉन ऑन' में भी काम किया था।

