विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हॉलीवुड में शाहरुख का इतना खौफ! टल गई दो-दो फिल्‍मों की रिलीज

By rohitEdited By:
Updated: Sun, 19 Oct 2014 12:03 PM (IST)

शाहरुख खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' से टकराव टालते हुए अब हॉलीवुड स्टार बेन अफ्लेक की फिल्म 'गॉन गर्ल' को अब एक हफ्ते बाद

News Article Hero Image

मुंबई। शाहरुख खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' से टकराव टालते हुए अब हॉलीवुड स्टार बेन अफ्लेक की फिल्म 'गॉन गर्ल' को अब एक हफ्ते बाद रिलीज किया जाएगा। ब्रैड पिट की फिल्म की भारत में रिलीज हैप्पी न्यू ईयर की वजह से पहले ही आगे खिसकाई जा चुकी है।

गॉन गर्ल हैप्पी न्यू ईयर के साथ 24 अक्टूबर को भारत में रिलीज होनी थी, लेकिन ऐन वक्त पर फिल्म की रिलीज डेट एक हफ्ता आगे खिसका दी गई।

गॉन गर्ल गिलीयन फ्लाइन के बेस्ट सेलिंग नॉवेल पर आधारित है। इस फिल्म को अमेरिका के बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों ने सराहा है। हैप्पी न्यू ईयर के चक्कर में इससे पहले ब्रैड पिट की फिल्म 'फ्यूरी' की रिलीज डेट भी आगे खिसकाई जा चुकी है।

पढ़ें: अमिताभ ने केबीसी में दिखाई शाहरुख की न्‍यूड फोटो

देखें: शाहरुख के बेटे और अमिताभ की नातिन की विवादित तस्‍वीर की असलियत