विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फर्जी फिल्म है 'भाग मिल्खा भाग'-नसीरुद्दीन शाह

By Edited By:
Updated: Sun, 22 Dec 2013 02:21 PM (IST)

फरहान अख्तर की फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' ने 100 करोड़ क्लब में शामिल होकर देश-विदेश में कामयाबी के झंडे गाड़ दिए, लेकिन दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की राय तो कुछ और ही है। ्

News Article Hero Image

मुंबई। फरहान अख्तर की फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' ने 100 करोड़ क्लब में शामिल होकर देश-विदेश में कामयाबी के झंडे गाड़ दिए, लेकिन दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की राय तो कुछ और ही है।

नसीरुद्दीन शाह को यह फिल्म बिल्कुल पसंद नहीं आई। उन्होंने कहा, 'यह फिल्म पूरी तरह से फर्जी है। इसमें कोई दो राय नहीं कि फरहान ने कड़ी मेहनत की, लेकिन मांसपेशी बना लेना और बाल बढ़ा लेना अभिनय पर कड़ा परिश्रम करना नहीं है।'

नसीरुद्दीन शाह और अरशद वारसी में क्या है कॉमन, क्लिक करके जानिए

नसीर साहब ने मिल्खा सिंह पर भी हमला बोला और कहा, 'फरहान अख्तर को कम से कम उन्हें मिल्खा जैसा दिखने का प्रयास तो करना चाहिए था। मिल्खा उनसे बहुत खुश हैं और वह सोचते हैं कि यह उनकी जिंदगी थी। उन्होंने सोचा कि वह ऐसे दिखते थे। उनके पास 1960 के ओलंपिक की अपनी तस्वीर नहीं है।'

वैसे नसीरुद्दीन शाह जल्द ही 'डेढ़ इश्किया' में माधुरी दीक्षित के साथ इश्क लड़ाते हुए नजर आएंगे। नसीन, माधुरी दीक्षित और हुमा कुरैशी की यह फिल्म 10 जनवरी को रिलीज होगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर