विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पागल औरत: ...लो अब एक एक्ट्रेस ने ही कर दिया बर्फी'ली' कृति को ट्रोल

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Mon, 31 Jul 2017 04:10 PM (IST)Updated: Mon, 31 Jul 2017 04:20 PM (IST)

अब भैरवी की इस बात का कृति ने कोई जवाब तो नहीं दिया है। शायद बर्फी जैसी मीठी बनने के ...और पढ़ें

पागल औरत: ...लो अब एक एक्ट्रेस ने ही कर दिया बर्फी'ली' कृति को ट्रोल
पागल औरत: ...लो अब एक एक्ट्रेस ने ही कर दिया बर्फी'ली' कृति को ट्रोल

मुंबई। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म राब्ता के बुरे हाल के बाद से कृति सनोन का बाज़ार ठंडा पड़ा हुआ था लेकिन जैसे जैसे फिल्म बरेली की बर्फी डेट नज़दीक आ रही हैं उनके नाम की चर्चा है। पर आजकल वो सोशल मीडिया पर ट्रोल किये जाने को लेकर भी सुर्ख़ियों में हैं।

मज़े की बात कि ऐसा एक अभिनेत्री ने ही किया है। वैसे तो बॉलीवुड कैट-फाइट्स के लिए मशहूर है लेकिन कृति के मामले के कुछ अलग ही हुआ है। दरअसल ये बॉलीवुड में आमतौर पर होने वाली ' मेरी साड़ी से तेरी साड़ी सफेद कैसे ' वाली कहानी नहीं हैं। दरअसल कृति सनोन ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वो फिल्म मुबारकां के गाने 'हवा हवा ' पर अपने कुछ मूव्स दिखा रही थीं।

फिल्मी सितारों को हर पोस्ट पर आम लोगों से अच्छे बुरे कमेंट्स तो मिलते ही रहते हैं और कृति के साथ भी वही हुआ लेकिन मामला तब बिगड़ गया जब अभिनेत्री भैरवी गोस्वामी ने कृति के इस वीडियो पर तगड़ा कमेंट मार दिया। 'भेजा फ्राई ' और 'हेट स्टोरी ' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी भैरवी ने कृति को इंगित करते हुए लिखा कि ये तो पागल औरत की तरह बर्ताव कर रही हैं। अभिनेत्री कैसे बन गई। न हेडलाइट न बम्पर। कॉलेज के स्टूडेंट्स भी इससे अच्छे दिखेंगे।

यह भी पढ़ें: फिल्मों में काम करने के लिए मरी नहीं जा रही हूं मैं - कृतिका कामरा

 

अब भैरवी की इस बात का कृति ने कोई जवाब तो नहीं दिया है। शायद बर्फी जैसी मीठी बनने के चक्कर में कृति नहीं चाहतीं कि फिलहाल उनका विवादों से कोई राब्ता हो।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।