विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पद्मावती को आने में बाकी हैं 50 दिन और काम इतना सारा

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Tue, 10 Oct 2017 01:47 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 12 Oct 2017 03:48 PM (GMT+05:30)

मुग़ल और राजपूताना युद्ध के दौरान की कहानी पर बनी पद्मावती में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर हैं। फिल्म एक दिसंबर को रिलीज़ हो रही है।

पद्मावती को आने में बाकी हैं 50 दिन और काम इतना सारा
पद्मावती को आने में बाकी हैं 50 दिन और काम इतना सारा

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्म पद्मावती का ट्रेलर सोमवार को जारी किया गया जिसकी ख़ूब चर्चा हो रही है। फिल्म को रिलीज़ होने में अब दो महीने से भी कम का समय बचा है और तीन गाने शूट होने बाकी हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जिस तरह बाजीराव मस्तानी में रणवीर का सोलो सॉन्ग 'मल्हारी ...' और राम लीला में 'ततड़...' था, इस बार पदमावती में भी रणवीर का उसी तरह का स्पेशल डांस नंबर है। अब तक इस गाने की शूटिंग पूरी नहीं हुई है। ख़बर आ रही है कि इस गाने की शूटिंग आने वाले हफ़्ते में ही की जायेगी। मुंबई के फिल्मसिटी में होगा ये गाना। इस गाने के लिए रणवीर के लुक पर खासतौर से काम किया गया है। यही नहीं सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि अभी जो गाने शूट किये जाने हैं उसमें एक आइटम नंबर भी है। अभी इन सारे गानों की शूटिंग करने के बाद ही भंसाली फिल्म को फाइनल टच देंगे। एक दिलचस्प बात यह भी है कि इस फिल्म में एक वह गाना भी शामिल होने जा रहा है, जो संजय ने राम लीला के दौरान रिकॉर्ड किया था। लेकिन उस वक्त वह उसे राम लीला में नहीं ले पाये थे तो उन्होंने फिर सोच रखा था कि वह इसका इस्तेमाल फिल्म बाजीराव मस्तानी में करेंगे। लेकिन उस फिल्म में भी वह गाना इस्तेमाल नहीं हो पाया। पद्मावती में वो गाना सूट हो रहा है। गाना गरिमा और सिद्धार्थ ने लिखा है।

यह भी पढ़ें:Padmavati Trailer आया और सब पर भारी पड़े रणवीर सिंह

मुग़ल और राजपूताना युद्ध के दौरान की कहानी पर बनी पद्मावती में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर हैं। फिल्म एक दिसंबर को रिलीज़ हो रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।