विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भोजपुरी हीरोइन शुभी शर्मा का होने जा रहा है स्वयंवर

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Fri, 24 Feb 2017 04:32 PM (IST)

बता दें कि शुभी शर्मा इन दिनों होली पर रिलीज हो रही अपनी फिल्म आतंकवादी के प्रोमोशन में जुटी हैं। इस फिल्म में उनके साथ खेसारी लाल यादव और हिंदी सिनेमा के मशहूर विलेन रंजीत भी हैं।

भोजपुरी हीरोइन शुभी शर्मा का होने जा रहा है स्वयंवर
भोजपुरी हीरोइन शुभी शर्मा का होने जा रहा है स्वयंवर

 मुंबई। भोजपुरी अभिनेत्री शुभी शर्मा का अब स्वयंवर होने वाला है जहां वो अपने लिए दूल्हा ढूंढेंगी। ये बात सुनकर अगर दूल्हा बनने की आस लागाने वालों को इस बात से मायूसी भी होगी कि ये सब टीवी शो के लिए हो रहा है।

वैसे आपको बता दें कि ये सब शुभी की रियल नहीं रील लाइफ में होगा। दरअसल छोटे परदे पर आने वाले एक लोकप्रिय शो 'बिरहा दंगल' में शुभी का स्वयंवर रचाया जा रहा है । यह स्वयंवर किस तरह का होगा और शुभी से ब्याह करने के इच्छुक युवा किस तरह उन्हें लुभाने की कोशिश करेंगे यह खुलासा अभी नहीं हुआ है। बिरहा दंगल नाम के इस शो को बताशा चाचा के नाम से मशहूर मनोज टाईगर होस्ट करते हैं।

'हर-हर महादेव' है रविकिशन का फेमस डायलॉग, जानिए इसकी वजह

बता दें कि शुभी शर्मा इन दिनों होली पर रिलीज हो रही अपनी फिल्म आतंकवादी के प्रोमोशन में जुटी हैं। इस फिल्म में उनके साथ खेसारी लाल यादव और हिंदी सिनेमा के मशहूर विलेन रंजीत भी हैं।