यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दस दिन में ये धमाका करेंगे यो यो हनी सिंह
विवादित लिरिक्स और लोकप्रिय ट्यून्स के लिए पहचाने जाने वाले रैपर और सिंगर हनी सिंह पिछले दो साल से कई बड़ी बजट फिल्मों का हिस्सा रहे हें लेकिन इन दोनों लोगों की नजरों से गायब है।

मुंबई। विवादित लिरिक्स और लोकप्रिय ट्यून्स के लिए पहचाने जाने वाले रैपर और सिंगर हनी सिंह पिछले दो साल से कई बड़ी बजट फिल्मों का हिस्सा रहे हें लेकिन इन दोनों लोगों की नजरों से गायब है।
पढ़ें: पकड़े गए हनी सिंह को किडनैप करने का प्लान बनाने वाले
परेशानी तब शुरू हुई जब हनी ने शाहरुख का पिछले साल वर्ल्ड टूर बीच में छोड़ा था। ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों के बीच झगड़ा हुआ लेकिन शाहरुख ने किसी तरह के विवाद की बातों से इनकार किया। हनी की पत्नी ने लाइमलाइट से दूर रहने की वजह हनी की खराब सेहत बताई।
पढ़ें: हनी सिंह को थप्पड़ मारने पर क्य बोले शाहरुख
हनी के साथ लंबे समय से रिश्ता रखने वाले टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने सिंगर की हेल्थ के बारे में बात की। वे कहते हैं 'अब वह पहले से बेहतर है। वास्तव में उन्होंने कई सारे शोज, लगातार ट्रैवलिंग और नींद पूरी न लेकर अपने शरीर का बहुत ज्यादा शोषण कर लिया। एक समय पर आकर उनके शरीर ने हार मान ली। भगवान का शुक्र है कि अब वह अपनी अच्छी केयर कर रहे हैं।'
पढ़ें: पहली बार सामने आई हनी सिंह की पत्नी
हनी सिंह को अपने भाई की तरह मानने वाले भूषण ने पुष्टि की है कि हनी अभी भारत में है और वह खाली समय में अपने कुछ गानों पर काम कर रहे हैं। वे कहते हैं 'वे अपने दोस्तों से मिल रहे हैं और अपने गानों पर भी काम कर रहे हैं।'
अच्छी खबर तो यह भी है कि भूषण जल्द ही हनी के साथ एक गाना लॉन्च करने वाले हैं। वे कहते हैं 'अगले दस दिनों में हम हनी के साथ एक नया गाना पेश करने जा रहे हैं।'

