विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्विटर के बादशाह बने बिग बी

By rohitEdited By:
Published: Thu, 18 Dec 2014 11:04 AM (IST)Updated: Thu, 18 Dec 2014 11:08 AM (IST)

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर फिल्म इंडस्ट्री के सभी कलाकारों को पीछे छोड़ दिया है। अमिताभ ट्विटर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर फिल्म इंडस्ट्री के सभी कलाकारों को पीछे छोड़ दिया है। अमिताभ ट्विटर पर लोकप्रियता और सक्रिय रहने, दोनों में सबसे आगे हैं।

एक रिपोर्ट में कहा गया है सोशल नेटवर्किंग साइट पर बिग बी 12 मिलियन (1 करोड़ 20 लाख) फॉलोअर्स के साथ सबसे ज्यादा फॉलोअर्स की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं।

इस अभिनेत्री ने ठुकराया 20 करोड़ का ऑफर!

डिजिटल सर्विस प्रोवाइडर 'टू द न्यू' ने लोकप्रियता और ट्विटर पर फैंस के साथ जुड़ने के आधार पर कई सेलेब्रिटियों की लिस्ट बनाई। इसके बाद फॉलोअर्स और उनकी तरफ से रोज आने वाले ट्विट्स के आधार पर रैंकिंग की गई।

इस लिस्ट में अमिताभ के बाद दूसरा नाम शाहरुख खान (1.4 करोड़) और अभिषेक बच्चन (1.1 करोड़) का नाम तीसरे स्थान पर है।

आमिर खान (1.1 करोड़), सलमान खान (95 लाख) और रितिक रोशन (77 लाख) इस लिस्ट में टॉप 10 में हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस में प्रियंका चोपड़ा (80 लाख), दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर और सोनाक्षी सिन्हा का नाम भी लिस्ट में शामिल है।

अभिषेक बच्चन ने ठुकराया 10 करोड़ का ऑफर!

रोजाना औसतन 20 ट्वीट्स, री-ट्वीट्स और रिप्लाई के आधार पर अमिताभ सबसे आगे हैं। उनके बेटे अभिषेक औसतन 10 ट्वीट्स के आधार पर दूसरे नंबर पर हैं। अनुपम खेर, शाहरुख और सोनाक्षी सिन्हा भी सबसे ज्यादा सक्रिय रहने वाले कलाकारों की लिस्ट में शामिल हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।