विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महानायक ने की धनुष और अक्षरा की तारीफ

By Edited By:
Updated: Tue, 20 May 2014 08:16 AM (IST)

मुंबई। फिल्म निर्देशक आर बल्की की अनाम फिल्म की शूटिंग कर रहे महानायक अमिताभ बच्चन ने दक्षिण के सुपरस्टार धनुष और नवोदित अभिनेत्री अक्षरा हासन की जबरद ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्म निर्देशक आर बल्की की अनाम फिल्म की शूटिंग कर रहे महानायक अमिताभ बच्चन ने दक्षिण के सुपरस्टार धनुष और नवोदित अभिनेत्री अक्षरा हासन की जबरदस्त तारीफ की है।

उन्होंने कहा कि, दोनों ही काफी अनुशासित कलाकार हैं। फिल्म में बिग बी, धनुष और अक्षरा पहली बार साथ काम कर रहे हैं। 71 वर्षीय अभिनेता ने कहा, 'धनुष और अक्षरा मेरे सहकर्मी हैं। हम पूरा दिन साथ रहते हैं। दोनों की अपनी अलग संवेदनाएं व प्रदर्शन हैं। मेरे दिलो दिमाग में धनुष और अक्षरा के लिए काफी सराहना है।'

पिछले महीने फिल्म की शूटिंग गोवा में की गई थी और इस समय तमिलनाडु की नीलगिरी की पहाड़ियों में शूटिंग चल रही है। बल्की के साथ अमिताभ की यह तीसरी फिल्म है। इससे पहले यह जोड़ी 'चीनी कम' और 'पा' में साथ काम कर चुकी है।

पढ़ें : बिग बी और जया की फिल्म गा फ‌र्स्ट लुक

पढ़ें : इस फिल्म में जया और अमिताभ साथ साथ