विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

..और खुशी से पागल हो गई कंगना रनौत

By Edited By:
Updated: Fri, 21 Mar 2014 01:20 PM (IST)

विकास बहल की फिल्म 'क्वीन' में जबरदस्त एक्टिंग के लिए चारों तरफ से वाहवाही बटोर रही कंगना रनौत को हाल में एक खत मिला और वह चिट्ठी देखते ही वे खुशी के मारे पागल हो गई।

News Article Hero Image

मुंबई। विकास बहल की फिल्म 'क्वीन' में जबरदस्त एक्टिंग के लिए चारों तरफ से वाहवाही बटोर रही कंगना रनौत को हाल में एक खत मिला और वह चिट्ठी देखते ही वे खुशी के मारे पागल हो गई।

पढ़ें : फिल्म बिरादरी हुई कंगना की मुरीद

अब आप भी सोच रहे होंगे कि किसका था वो खत और ऐसा क्या लिखा था उसमें? सस्पेंस को तोड़ते हुए हम आपको बता ही देते हैं कि वह खत महानायक अमिताभ बच्चन ने फूलों के एक गुलदस्ते के साथ कंगना को भेजा था।

पढ़ें : विद्या की जगह कंगना

बतौर कंगना, 'एक डिलीवरी बॉय बड़ा सा गुलदस्ता और हाथ से लिखी हुई एक चिट्ठी लेकर मेरे घर आया। इसे मेरी मेरी बहन रंगोली ने लिया और मुझे अंदर से बुलाया कहा कि मेरे लिए कुछ खास आया है। मैंने बाहर आकर उसे खत को खोला तो देखा कि वह बच्चन साहब के हाथ से लिखी चिट्ठी थी। मैं तो खुशी के मारे पागल हुए जा रही थी। उसे खत को पढ़ते वक्त मेरे हाथ कांप रहे थे। पहले तो समझ ही नहीं आया कि क्या करूं। बिग बी के हाथों लिखे वो प्यारे शब्द बहुत ही प्रेरणादायक थे।'

वैसे तो बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों ने कंगना की जमकर तारीफ की है, लेकिन बिग बी की बात ही कुछ और है। आपको बता दें कि इससे पहले शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, रितिक रोशन और सलमान खान ने भी कंगना की जमकर तारीफ की है और उन्हें आगे बढ़ने की दुआ भी दी है।