विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिग बॉस के साथ सलमान की बढ़ी मुश्किलें

By Edited By:
Updated: Fri, 18 Oct 2013 02:12 PM (IST)

मुंबई। 'बिग बॉस' की टीआरपी जितनी हाई हो रही हैं शो की मुश्किलें भी उतनी ही बढ़ती जा रही हैं। पहले सूचना प्रसारण मंत्रालय की ओर से चैनल को नोटिस मिलना और अब शो के निर्देशक के खिलाफ शिकायत दर्ज किए जाना।

News Article Hero Image

मुंबई। 'बिग बॉस' की टीआरपी जितनी हाई हो रही है शो की मुश्किलें भी उतनी ही बढ़ती जा रही हैं। पहले सूचना प्रसारण मंत्रालय की ओर से चैनल को नोटिस मिलना और अब शो के निर्देशक के खिलाफ शिकायत दर्ज किए जाना।

पढ़ें : बिग बॉस मुश्किल में, सूचना प्रसारण मंत्रालय ने भेजा नोटिस

सूत्रों ने बताया कि किसी सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत पाटिल ने शो पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए बांद्रा की मेजिस्ट्रेट कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत पर बांद्रा कोर्ट में 29 अक्टूबर को सुनवाई होनी है। शिकायत में शो के निर्देशक और मेजबानी कर रहे सलमान खान का नाम भी शामिल है।

आरोप में कहा गया है कि जिस तरह से शो के प्रतियोगियों को दो हिस्सों में बांटा गया है, एक जहन्नुम और दूसरा स्वर्ग। जहन्नुमवासी भगवान शिव का हथियार इस्तेमाल करते हैं। पाटिल का आरोप है कि हिंदु धर्म के मुताबिक यह एक तरह का अपमान है। पाटिल ने धारा 295 (धर्म का अपमान) के तहत शिकायत दर्ज कराई है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर