यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इस बॉलीवुड दिवा पर प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में बना रहीं टीवी शो, नाम जानकर दिल करने लगेगा धक-धक
सीरीज़ की कहानी के केंद्र में एक बॉलीवुड स्टार है, जो अपनी बाय-कल्चरल फ़ैमिली के साथ अमेरिका में सेटल हो चुकी है और जो ठहरे हुए क़स्बे को अपनी लाइफ़स्टाइल से रंगीन बना देती है।

मुंबई। हॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा का दबदबा लगातार बढ़ता जा रहा है। फ़िलहाल एक रोमांटिक टीवी सीरीज़ में एक्टिंग कर रहीं प्रियंका अब एक टीवी सीरियल प्रोड्यूस करने की प्लानिंग कर रही हैं और सबसे ख़ास बात ये है कि ये टीवी सीरीज़ एक बॉलीवुड एक्ट्रेस की ज़िंदगी पर आधारित होगी।
इस ख़बर को एक इंटरनेशनल लाइफ़स्टाइल वेबसाइट ने सूत्रों के हवाले से प्रकाशित किया है, मगर प्रियंका ने इसे सोशल एकाउंट्स पर शेयर करके इसकी सच्चाई पर मुहर लगा दी है। साथ ही अपना स्टेटमेंट भी शेयर किया है। ख़बर के मुताबिक़, इस कॉमिक सीरीज़ की कहानी के केंद्र में एक बॉलीवुड स्टार है, जो अपनी बाय-कल्चरल फ़ैमिली के साथ अमेरिका में सेटल हो चुकी है। बॉलीवुड स्टार शांत और ठहरे हुए क़स्बे को अपनी लाइफ़स्टाइल से रंगीन बना देती है। ये बॉलीवुड स्टार कोई और नहीं, बल्कि डांस दिवा माधुरी दीक्षित हैं। माधुरी ख़ुद इस सीरीज़ से बतौर एग्ज़ीक्यूटिव प्रोड्यूसर जुड़ेंगी।
यह भी पढे़ं: अजय-काजोल समेत ये हैं बॉलीवुड के हैपिली मैरीड कपल, नज़र ना लगे
One of the favorite parts of my job.. @PurplePebblePic @ABCNetwork #NickPepper #MarkGordon @MadhuriDixit @NewYorkSri https://t.co/GVDDLV61HD https://t.co/VpOSeH9jm6
— PRIYANKA (@priyankachopra) July 29, 2017
इस सीरीज़ को श्री राव लिख रहे हैं, जिन्होंने जनरल हॉस्पिटल- नाइट शिफ़्ट लिखी है। माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने, मार्क गॉर्डन और निक पेपर भी सीरीज़ के साथ एग्ज़ीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़ रहे हैं। गॉर्डन की कंपनी ने क्वांटिको सीरीज़ का निर्माण भी किया है, जिसमें पिग्गी चॉप्स ने लीड रोल निभाया।

घरेलू सिनेमा में तो प्रिंयका पहले ही बतौर प्रोड्यूसर अपनी धाक जमा रही हैं, अब इस सीरीज़ के साथ हॉलीवुड में भी उनका प्रोड्यूसर के तौर पर खाता खुल जाएगा। प्रियंका का पूरा स्टेटमेंट आप नीचे पढ़ सकते हैं।
यह भी पढे़ं: जाह्नवी, सारा, अनन्या... बॉलीवुड डेब्यू को बेताब ये स्टार किड्स

