विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान ख़ान को एड्स है, इसलिए नहीं कर रहे शादी: स्वामी ओम

By Hirendra JEdited By:
Updated: Fri, 20 Jan 2017 08:08 AM (IST)

स्वामी ओम ने ये भी ऐलान किया है कि वो 27 जनवरी को सलमान ख़ान के खिलाफ एक रैली का आयोजन करेंगे।

सलमान ख़ान को एड्स है, इसलिए नहीं कर रहे शादी: स्वामी ओम
सलमान ख़ान को एड्स है, इसलिए नहीं कर रहे शादी: स्वामी ओम

मुंबई.'बिग बॉस' फेम स्वामी ओम ने हाल ही में एक और कॉन्ट्रोवर्शियल बयान दे दिया है। स्वामी ओम ने ये नया गंभीर आरोप सलमान के चरित्र पर लगाया है। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्वामी ओम ने कहा है सलमान ख़ान को एड्स है। स्वामी ओम के इस दावे ने सनसनी फैला दी है।

स्वामी ओम ने ये आरोप लगाते हुए कहा कि यही वजह है कि सलमान अब तक शादी नहीं कर रहे हैं। साथ ही वो ये बात सबसे छुपा रहे हैं। हालांकि, एक तरफ तो वो सलमान के शादी न करने की बात कह रहे हैं दूसरी तरफ यह दावा भी कर रहे हैं कि सलमान की एक बीवी और बेटी भी है जो कि लंदन में रहती है, जिसके बारे में किसी को पता नहीं है। दरअसल स्वामी ओम जब से बिग बॉस के घर से बाहर निकाले गए हैं वो ऐसे ही उलजुलूल बयान देकर सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। पिछले दिनों एक टीवी स्टूडियो में उनकी पिटाई भी हो गयी थी। स्वामी ओम इससे पहले भी सलमान पर और 'बिग बॉस' पर कई ऐसे संगीन आरोप लगा चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: टीवी लाइव शो के दौरान जब 'बिग बॉस' वाले स्वामी ओम पिट गए!

स्वामी ओम ने ये भी ऐलान किया है कि वो 27 जनवरी को सलमान ख़ान के खिलाफ एक रैली का आयोजन करेंगे। शो से निकाले जाने के बाद से ही स्वामी ओम लगातार अनाप-शनाप बोल रहे हैं। उन्होंने सलमान को आईएसआई एजेंट तक बता दिया था। इतना ही नहीं, उन्होंने दावा किया था कि बिग बॉस के घर के अंदर न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान उन्होंने सलमान को थप्पड़ भी मार दिया था।