विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 10 की एक्स कंटेस्टेंट प्रियंका जग्गा बनी Bollywood Heroine

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Updated: Sat, 21 Jan 2017 08:42 AM (IST)

इंडिया वालों की तरफ से बिग बॉस 10 में शामिल हुईं प्रियंका को ख़राब बर्ताव के चलते घर से निकाल दिया गया था।

Bigg Boss 10 की एक्स कंटेस्टेंट प्रियंका जग्गा बनी Bollywood Heroine
Bigg Boss 10 की एक्स कंटेस्टेंट प्रियंका जग्गा बनी Bollywood Heroine

मुंबई। बिग बॉस 10 के घर में सबसे हंगामेदार वुमन कंटेस्टेंट प्रियंका जग्गा बड़े पर्दे पर चमकने की तैयारी कर रही हैं। प्रियंका जल्द एक बॉलीवुड फ़िल्म में नज़र आने वाली हैं।

प्रियंका ने अपने फेसबुक प्रोफ़ाइल पर ये ख़बर साझा की है, जिसके मुताबिक़, प्रियंका की डेब्यू फ़िल्म के प्रोड्यूसर का नाम इंदर कुमार और डायरेक्टर का नाम राधे मोहन है। इससे ज़्यादा डिटेल्स प्रियंका ने शेयर नहीं की हैं। बताते चलें कि इंडिया वालों की तरफ से बिग बॉस 10 में शामिल हुईं प्रियंका को ख़राब बर्ताव के चलते घर से निकाल दिया गया था। ख़ुद सलमान ने आगे बढ़कर प्रियंका को कहा था कि वो घर से बाहर जा सकती हैं। सलमान ने चैनल पर ये भी कहा था कि अगर प्रियंका बिग बॉस 10 के फ़िनाले या कलर्स के किसी शो में दिख गईं, तो वो कलर्स के साथ कभी काम नहीं करेंगे।

इसे भी पढ़ें- बढ़ रही है मनु की इंसिक्योरिटी, रेस टू फ़िनाले में मनवीर आगे

आपको ये भी बता दें कि प्रियंका काफी पहले से एक्टिंग में ट्राई कर रही हैं। कुछ साल पहले वो एक पंजाबी गाने के वीडियो में भी फीचर हो चुकी हैं, लेकिन बिग बॉस 10 में भाग लेने के बाद प्रियंका का नाम घर-घर तक पहुंच गया।