विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हॉट मंदाना करीमी ने कर ली सगाई, मिलिए उनके मंगेतर से..

By Tilak RajEdited By:
Updated: Mon, 25 Jul 2016 09:59 AM (IST)

रियलिटी शो 'बिग बॉस' से सुर्खियों में आईं ईरानी ब्‍यूटी मंदाना करीमी ने सगाई कर ली है और इसी साल वह दिल्‍ली के बिजनेसमैन गौरव गुप्‍ता के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। ईरानी ब्यूटी मंदाना करीमी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड गौरव गुप्ता के साथ सगाई कर ली है। सगाई की अंगूठी अंगुली में पहने हुए मंदाना ने अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। हालांकि कुछ समय पहले खबर आई थी कि मंदाना शादीशुदा हैं। मंदाना की कुछ फोटो भी सामने आई थीं।

तस्वीरें: हॉट मंदाना करीमी ने कर ली सगाई, मिलिए उनके मंगेतर से...

मंदाना रियलिटी शो 'बिग बॉस 9' की कंटेस्टेंट रही हैं। यहीं से मंदाना को एक अलग पहचान मिली। बिग बॉस के घर अंदर वह सलमान खान की भी चहेती रही हैं। इसके बाद वह एडल्ट कॉमेडी फिल्म 'क्या कूल हैं हम 3' और 'भाग जॉनी' में भी नजर आईं। हालांकि इसके बाद वह किसी फिल्म में नजर नहीं आईं।

सलमान खान जा सकते हैं जेल, काला हिरण शिकार मामले में फैसला आज!

सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर मंदाना ने अपनी सगाई की जानकारी दी है। मंदाना ने एक फोटो शेयर की, जिसमें उनके हाथ में सगाई की अंगूठी नजर आ रही है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है, 'मैंने कहा हां'।

एक वेब पोर्टल से हुई बातचीत में मंदाना ने बताया, 'हम दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। आज हमारे रिलेशन को पूरे दो साल हो गए हैं। इस मौके पर गौरव ने मेरे सामने शादी का प्रस्ताव रखा। मुझे ये जानकार बड़ी हैरानी हुई, लेकिन साथ ही बहुत अच्छा भी लगा। हम उस समय एक होटल में थे। गौरव अपने घुटनों पर बैठा और मेरा हाथ पकड़ कर बोला, क्या मुझसे शादी करोगी। मैंने हां दिया। हम लोग इस साल ही शादी करने जा रहे हैं।'

आखिर दीपिका पादुकोण को मिल ही गया अपना पति, देखिए वो हैं बेहद हैंडसम

बता दें कि मंदाना के होने वाले पति गौरव गुप्ता दिल्ली के एक सफल बिजनेसमैन हैं। इसलिए उम्मीद है कि मंदाना की शादी भी दिल्ली में ही हो।