विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिग बॉस के घर में अाज छुक-छुक चलेगी 35 लाख की मालगाड़ी!

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Updated: Tue, 03 Jan 2017 05:51 PM (IST)

निश्चित अंतराल पर एक सायरन बजेगा और जेलर किसी एक कंटेस्टेंट को ही बाहर निकाल सकते हैं और इसके साथ उस पर लगी प्राइस मनी प्राइज़ मनी में जोड़ दी जाएगी।

News Article Hero Image

मुंबई। बिग बॉस में अलग-अलग इम्यूनिटी टास्क के दौरान घर वालों ने प्राइज़ मनी का एक बड़ा हिस्सा खो दिया था, जिसे वापस पाने का मौक़ा एक बार फिर दिया जा रहा है। इसके लिए घर वालों को मालगाड़ी टास्क कामयाबी के साथ पूरा करना होगा।

आपको याद होगा कि नितिभा कौल ने इम्यूनिटी हासिल करने के लिए मैडेलियन टास्क जीता था, जिसके चलते प्राइज़ मनी काट ली गई थी। इसके बाद स्वामी ओम ने भी इम्यूनिटी के लिए प्राइज़ मनी को दांव पर लगाया था। इन दोनों कटौतियों के बाद कुल प्राइज़ मनी से 35 लाख रुपए कम हो गए थे। बिग बॉस घर वालों को ये रकम वापस पाने का मौक़ा दे रहे हैं। इसके लिए मालगाड़ी टास्क दिया गया है। इस टास्क में बिग बॉस मोना और रोहन को कांफ्रेंस रूम में बुलाते हैं और कंटेस्टेंट्स के नाम पर रकम लगाने को कहते हैं।

इसे भी पढ़ें- रईस में महज़ एक सीन के लिए क़ुर्बान कर दी गईं इतने हज़ार बोतलें

सबसे ज़्यादा रकम लोपामुद्रा के नाम पर लगाई जाती है और इसके बाद मनवीर और स्वामी ओम का नाम आता है। टास्क के अनुसार मोना और रोहन जेलर होंगे। ये दोनों इंजिन के पास लगे लीवर की मदद से मालगाड़ी को घुमाएंगे। सभी घर वाले क़ैदी बनेंगे और मालगाड़ी में बनी जेल में रखे जाएंगे।

इसे भी पढ़ें- अजय और रणदीप के बाद अब इस लड़ाई में कूद पड़े अक्षय कुमार

निश्चित अंतराल पर एक सायरन बजेगा और जेलर किसी एक कंटेस्टेंट को ही बाहर निकाल सकते हैं और इसके साथ उस पर लगी प्राइस मनी प्राइज़ मनी में जोड़ दी जाएगी। अगर कोई कंटेस्टेंट सायरन बजने से पहले गेम छोड़ देता है तो उस पर लगी प्राइस मनी खो देंगे, लेकिन कैप्टेंसी का दावेदार हो जाएगा। इस टास्क की कामयाबी ही प्राइज़ मनी वापस पाने का आधार बनेगी।