विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिपाशा बसु की 'रोड ट्रिप' की मस्‍त फोटो देख आप हो जाएंगे फिदा

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 24 Jun 2015 07:23 PM (IST)

लगता है बिपाशा बसु को एक बार फिर सच्‍चा वाला प्‍यार हो गया है। उन्‍हें आजकल अपने कथित बॉयफ्रेंड करण सिंह ग्रोवर की कंपनी कुछ ज्‍यादा ही पसंद आ रही है। इस बार दोनों एक रोड ट्रिप पर साथ निकले हैं और इस दौरान दोनों की कई खूबसूरत तस्‍वीरें सामने

News Article Hero Image

मुंबई। लगता है बिपाशा बसु को एक बार फिर सच्चा वाला प्यार हो गया है। उन्हें आजकल अपने कथित बॉयफ्रेंड करण सिंह ग्रोवर की कंपनी कुछ ज्यादा ही पसंद आ रही है। इस बार दोनों एक रोड ट्रिप पर साथ निकले हैं और इस दौरान दोनों की कई खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं।

मंदाना करीमी सेक्स कॉमेडी फिल्म के लिए बना रही हैं बॉडी

बिपाशा बसु ने ये सारी तस्वीरें पोस्ट की हैं। उनकी एक तस्वीर तो इतनी खूबसूरत है कि आप देखेंगे तो बस देखते ही रह जाएंगे। वो बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं और उनका पोज भी बहुत कमाल का है। और उनकी खुशी के तो क्या कहने हैं। अब ऐसा तो तभी इंसान दिखता है, जब वो किसी के प्यार में होता है। ये रही उनकी वो तस्वीर।

बिपाशा बसु की ये तस्वीर देखकर साफ पता चल रहा है कि वो इस रोड ट्रिप पर खूब मस्ती कर रही हैं। अब साथ में करण सिंह ग्रोवर हैं तो ये तो होना ही था। खैर, इस रोड ट्रिप में दोनों अकेले नहीं, बल्कि उनके कुछ खास दोस्त भी है। जैसा कि वो पहले भी कई छुट्टियों के दौरान उनके साथ थे। बिपाशा बसु ने सभी के साथ ये तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वो साथ में मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

जॉन अब्राहम और हरमन बावेजा के साथ रिलेशनशिप में रह चुकीं बिपाशा बसु इन दिनों करण सिंह ग्रोवर के साथ रोमांस को लेकर चर्चा में हैं। दोनों के बीच फिल्म 'अलोन' की शूटिंग करीबियां बढ़ी थीं और अब तो दोनों खुल्लम-खुल्ला मस्ती करते नजर आते हैं। हां, अपने साथ दोस्तों को जरूर रखते हैं।

जैकी चैन के साथ 'कुंग फू योगा' कर सकती हैं कट्रीना कैफ