विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विलेन बनीं 'मां', बिपाशा-करण का हो सकता है ब्रेकअप!

By Tilak RajEdited By:
Updated: Wed, 16 Mar 2016 10:42 PM (IST)

बॉलीवुड का एक और कपल जुदा होने की कगार पर खड़ा नजर आ रहा है। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर रिलेशनशिप में हैं, ये बात अब किसी से छिपी नहीं है। लेकिन खबर है कि इनके पैरेंट्स नहीं चाहते कि ये रिश्‍ता अगले पड़ाव यानी शादी तक पहुंचे।

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड का एक और कपल जुदा होने की कगार पर खड़ा नजर आ रहा है। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर रिलेशनशिप में हैं, ये बात अब किसी से छिपी नहीं है। लेकिन खबर है कि इनके पैरेंट्स नहीं चाहते कि ये रिश्ता अगले पड़ाव यानी शादी तक पहुंचे। ऐसे में बिपाशा-करण का ब्रेकअप होना तय माना जा रहा है।

हालांकि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अभी तब अपने रिश्ते को सार्वजनिक तो नहीं किया है, लेकिन कई बार ऐसी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं, जिनसे साफ जाहिर होता है कि ये रिलेशनशिप में हैं।

WATCH: सुशांत की 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' का टीजर जारी

कुछ दिनों पहले ही ये खबर आई कि करण और बिपाशा अप्रैल के महीने में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि जब बिपाशा से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि समय आने पर वह अपनी शादी की अनाउंसमेंट करेंगी। लेकिन उन्होंने शादी की खबरों को खंडन नहीं किया था।

एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के मुताबिक, बिपाशा की मां नहीं चाहतीं कि उनकी बेटी एक ऐसे लड़के के साथ रिलेशनशिप में रहे, जिसका तलाक हो चुका है। इसलिए उन्होंने बिपाशा से साफ कह दिया है कि करण से दूर रहें। इधर करण की मां को भी बिपाशा पसंद नहीं है। इसकी वजह यह भी हो सकती है कि बिपाशा का नाम पहले कई हीरोज के साथ जुड़ चुका है।

'सरबजीत' की शूटिंग हुई पूरी, रणदीप ने शेयर किया ये मजेदार वीडियो

इस बीच यह भी बात सामने आई है कि करण ने अपनी मां से वादा कर रखा है कि वह अब तब शादी करेंगे, जब उनकी मां उस रिश्ते के लिए राजी होंगी। ऐसे में बिपाशा और करण का ब्रेकअप होना तय है, क्योंकि करण की मां को बिल्लो रानी पसंद नहीं। हालांकि इस बारे में अभी तक करण और बिपाशा का कोई बयान सामने नहीं आया है।