विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खत्‍म ही नहीं हो रहा बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर का हनीमून!

By Tilak RajEdited By:
Updated: Sat, 23 Jul 2016 11:14 AM (IST)

करण सिंह ग्रोवर ने पत्‍नी बिपाशा बसु के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसमेंं करण पत्‍नी को किस करते नजर आ रहे हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी को लगभग तीन महीने गुजर चुके हैं, लेकिन इनका हनीमून खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। करण ने एक फोटो सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ शेयर की है, जिसे देख लगता है वो दोबारा हनीमून पर निकल गए हैं।

इस फोटो में करण पत्नी बिपाशा को गाल पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि करण ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि वो इन दिनों कहां हैं। फोटो देखकर भी अंदाजा लगना मुश्किल है। इस फोटो के साथ करण ने लिखा है, 'तुम दुनिया की सबसे क्यूटे, स्वीट, अडोरबल और गॉर्जस शख्स हो।'

You are the cutest, sweetest, most adorable, most gorgeous person in the whole wide world!!! Thank you for being mine @bipashabasu

A photo posted by karan singh grover (@iamksgofficial) on

तारीफ के लिए धन्यवाद करते हुए बिपाशा ने इस फोटो को री-ट्वीट किया और लिखा, 'प्रेम कहानियां में मेरा विश्वास जगाने के लिए धन्यवाद।'

सनी लियोन के सामने पति डेनियल ने की ये शर्मनाक हरकत

बता दें कि करण और बिपाशा की शादी 30 अप्रैल को हुई थी। इसके बाद ये दोनों एक लंबे हनीमून के लिए मालदीव चले गए थे। हनीमून के दौरान बिपाशा और करण लगातार अपने फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करते रहे थे।