विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिपाशा बसु ने भतीजी निया के बर्थडे पर शेयर की कुछ प्‍यारी तस्‍वीरें

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 30 Jul 2015 02:04 PM (IST)

बिपाशा बसु की फिल्‍मों का तो कुछ अता-पता नहीं, मगर वो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय हैं। हाल के दिनों में उन्‍होंने अपने कथित बॉयफ्रेंड करण सिंह ग्रोवर के साथ कई तस्‍वीरें पोस्‍ट की हैं। खैर, इस बार उन्‍होंने अपनी भतीजी निया के बर्थडे पर उसकी कुछ बहुत

News Article Hero Image

मुंबई। बिपाशा बसु की फिल्मों का तो कुछ अता-पता नहीं, मगर वो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय हैं। हाल के दिनों में उन्होंने अपने कथित बॉयफ्रेंड करण सिंह ग्रोवर के साथ कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। खैर, इस बार उन्होंने अपनी भतीजी निया के बर्थडे पर उसकी कुछ बहुत ही प्यारी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं।

देखें, करीना-करिश्मा कैसे जिम के कपड़ों में ही पहुंच गईं डिनर करने

दरअसल, बिपाशा बसु ने चार फोटो का एक बहुत ही खूबसूरत कोलाज बनाया है, जिसमें वो भी नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'लिटिल एंजिल निया इतनी तेजी से बढ़ रही है..हैप्पी बर्थडे माई मोस्ब् डियरेस्ट डार्लिंग बेबी गर्ल।' इसके साथ ही उन्होंने अपनी फैमिली में इस लिटिल एंजिल को लाने के लिए अपनी बहन सोनी बसु का शुक्रिया अदा किया है।

बिपाशा बसु हाल ही में करण सिंह ग्रोवर के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही थीं और उन्होंने इंस्टाग्राम पर वहां की कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की थीं। कुछ हॉट तस्वीरें भी शामिल थीं।