विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्‍या इस हॉलीवुड स्‍टार की तरह दिखने लगी हैं बिपाशा?

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 17 Aug 2015 11:46 AM (IST)

पिछले कुछ समय से बिपाशा बसु अपने कथित बॉयफ्रेंड करण सिंह ग्रोवर के साथ कभी गोवा तो कभी मालदीव में छुट्टियां मनाने और सोशल मीडिया पर ढेर सारी तस्‍वीरें पोस्‍ट करने को लेकर सुर्खियों में हैं, मगर इस बार कुछ और वजह से वो चर्चा में हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। पिछले कुछ समय से बिपाशा बसु अपने कथित बॉयफ्रेंड करण सिंह ग्रोवर के साथ कभी गोवा तो कभी मालदीव में छुट्टियां मनाने और सोशल मीडिया पर ढेर सारी तस्वीरें पोस्ट करने को लेकर सुर्खियों में हैं, मगर इस बार कुछ और वजह से वो चर्चा में हैं।

55 साल बाद सलमान की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में दिखेगा शीशमहल

दरअसल, बिपाशा को लग रहा है कि अब वो दिवंगत हॉलीवुड स्टार फराह फावेट जैसी दिखने लगी हैं। जी हां, बात ये है कि बिपाशा बसु का नया हेयर स्टाइल बिल्कुल इस हॉलीवुड स्टार की तरह ही है, इस वजह से उन्हें ऐसा लग रहा है। वैसे बिपाशा बसु अक्सर अपने बालों के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने नए हेयरस्टाइल के बारे में जानकारी दी। ये रही दोनों एक साथ तस्वीेरें।

खैर, आपको बता दें कि बिपाशा बसु इन दिनों सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और अपनी तस्वीरों के जरिए अपने फैंस को अपडेट रखती हैं। वैसे वो पिछले काफी समय से फिल्मों में नहीं दिखी हैं और उनकी किसी नई फिल्म की भी चर्चा नहीं है। आखिरी बार वो फिल्म 'अलोन' में करण सिंह ग्रोवर के साथ नजर आई थीं, जिनके वो काफी करीब आ चुकी हैं।