विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिपाशा और हरमन ने कहा-हां, हमारे बीच मतभेद थे

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Fri, 31 Oct 2014 01:02 PM (IST)

बिपाशा बसु और हरमन बावेजा ने अपने ब्रेक-अप की खबरों को दरकिनार करते हुए एक साझा बयान जारी किया है। दोनों ने इस बयान में

News Article Hero Image

मुंबई। बिपाशा बसु और हरमन बावेजा ने अपने ब्रेक-अप की खबरों को दरकिनार करते हुए एक साझा बयान जारी किया है। दोनों ने इस बयान में उनकी निजता का सम्मान करने का अनुरोध किया है।

बिपाशा और हरमन ने हाल ही में अपने रिश्तों को खुलासा किया था। हालांकि खबरें आ रही थी कि हरमन की बेवफाई की वजह से दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है।

दोनों ने बयान जारी करते हुए सबकुछ साफ कर दिया है।

बयान में दोनों ने कहा है, 'हमारे बीच मतभेद थे लेकिन जो अफवाहें फैलाई जा रही हैं वो बकवास हैं और उसका इस बात से कोई लेना-देना नहीं है कि अब हम ज्यादातर साथ नज़र नहीं आते। हमने अपने रिश्ते में गरिमा बनाए रखी है और एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। हम नहीं चाहते कि लोग हमारे बारे में बेवजह की खबरें फैलाएं। हम साथ रहें या न रहें, हम एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और हमेशा करते रहेंगे। हम मीडिया से अनुरोध करते हैं कि वो हमारी निजता का सम्मान करें और हमसे पुष्टि किए बिना अफवाहों को न छापें।'

इस बयान से अफवाहों पर से तो पर्दा उठ गया है लेकिन अब ये देखना बाकी है कि क्या दोनों अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हैं या नहीं।

पढ़ेंः इस फोटो ने खोल दिया बिपाशा बसु का वो 'खास' राज!

पढ़ेंः नया घर ढूंढ रहे हैं हरमन और बिपाशा, जल्द करेंगे शादी?