विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नए बॉयफ्रेंड के साथ फिल्‍म देखने पहुंचीं बिपाशा बसु

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 22 Jul 2015 11:35 AM (IST)

बिपाशा बसु आखिरी बार फिल्‍म 'अलोन' में नजर आई थीं। इसके बाद से वो सिर्फ और सिर्फ करण सिंह ग्रोवर के साथ नजर आने को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्‍म से ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और अब तो स्थिति ये है कि जहां भी बिपाशा

News Article Hero Image

मुंबई। बिपाशा बसु आखिरी बार फिल्म 'अलोन' में नजर आई थीं। इसके बाद से वो सिर्फ और सिर्फ करण सिंह ग्रोवर के साथ नजर आने को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म से ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और अब तो स्थिति ये है कि जहां भी बिपाशा बसु जाती हैं, साथ में करण सिंह ग्रोवर को ले जाना नहीं भूलती हैं।

आयुष्मान खुराना के भाई भी उन्हीं की तरह वीजे के बाद बनेंगे हीरो?

बिपाशा बसु हाल ही में फिल्म देखने के लिए एक मल्टीप्लेक्स में दिखाई दीं और उनके साथ उनके बॉयफ्रेंड करण सिंह ग्रोवर भी मौजूद थे। हालांकि दोनों की एक खास बात ये है कि जब दोनों कहीं बाहर जाते हैं दोस्तों की फौज जरूर साथ रखते हैं। हो सकता है इसके पीछे उनकी कोई स्ट्रैटजी हो।

इस बार भी दोनों के साथ उनके करीबी दोस्त और डिजाइनर रॉकी एस भी थे। इससे पहले भी चाहे वो गोवा जाना हो या रोड ट्रिप पर जाना हो, उनके साथ कई सारे दोस्तों की कंपनी भी थी। बिपाशा बसु सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी से जुड़ीं तस्वीरें भी पोस्ट करती रहती हैं। कुछ समय पहले दोनों ने एक हॉट फोटोशूट भी किया है।

सलमान को अपने इशारों पर नचाना चाहते हैं रेमो डिसूजा