विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संजय दत्‍त को पत्‍नी मान्‍यता ने दिया ये खूबसूरत बर्थडे गिफ्ट

By Tilak RajEdited By:
Published: Fri, 29 Jul 2016 02:24 PM (IST)Updated: Fri, 29 Jul 2016 02:52 PM (IST)

संजय दत्‍त को बर्थडे पर ढेरों गिफ्ट मिले, लेकिन इनमें सबसे खास उनके लिए वो तोहफा रहा जो उन्‍हें पत्‍नी मान्‍यता दत्‍त से मिला।

News Article Hero Image

मुंबई। संजय दत्त का आज बर्थडे है, वह 57 साल के हो गए हैं। जेल से बाहर आने के बाद संजय का यह पहला जन्मदिन हैं। मौका खास है, तो गिफ्ट भी खास बनता था। पत्नी मान्यता ने संजय दत्त को जन्मदिन पर एक बेहद खास तोहफा दिया। इसे देख संजू बाबा की आंखों में खुशी साफ झलक रही थी।

संजय दत्त की पार्टी का जश्न कल रात से ही शुरू हो गया था। मान्यता ने एक बड़ी पार्टी दी थी। इस पार्टी में संजय दत्त व्हाइट शर्ट और ब्लू डेनिम की जींस पहने नजर आए। वहीं मान्यता गोल्डन पेंट और प्रिंटेड शर्ट में दिखाई दीं। हालांकि संजय का ध्यान कल मान्यता की ड्रेस पर नहीं, बल्कि उनके द्वारा दिए गए शानदार गिफ्ट पर टिका हुआ था।

बर्थडे स्पेशल: उतार-चढ़ाव भरी रही संजय दत्त की रील और रियल लाइफ

मान्यता ने इस मौके पर संजय दत्त को एक चमचमाती ऑडी कार दी थी। सभी जानते हैं कि संजय दत्त को महंगी गाडि़यों का शौक रहा है। यही वजह है कि मान्यता ने संजू को इस मौके पर यह गिफ्ट दिया है। संजय दत्त ये कार देखते ही बेहद खुश हो गए और इसे चलाने के लिए उत्सुक नजर आए। मीडिया के कैमरों ने भी इस मौके को कैद कर लिया। गाड़ी में बैठते हुए संजय दत्त ने कहा, 'ये गाड़ी मेरी वाइफ ने गिफ्ट की है।'

संजय दत्त की पार्टी में कुमार गौरव और बंटी वालिया जैसे कई सेलेब्रिटी नजर आए। खबर थी कि मान्यता ने सलमान खान को भी इस पार्टी का न्योता भेजा है। लेकिन सलमान इस पार्टी में नहीं पहुंचे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।