विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनम कपूर करना चाहती हैं 'प्रेम' से शादी, अनिल कपूर तैयार होंगे?

By Tilak RajEdited By:
Published: Thu, 09 Jun 2016 08:17 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 10 Jun 2016 07:52 AM (GMT+05:30)

सोनम कपूर आज 31 साल की हो गई हैं। लेकिन अभी वह शादी के बंधन में नहीं बंधी हैं। पिछले ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सोनम कपूर का आज जन्मदिन है। वह आज 31 साल की हो गई हैं। मुंबई में 9 जून 1985 को जन्म लेने वालीं सोनम कपूर के मशहूर अभिनेता अनिल कपूर और सुनीता कपूर की बेटी हैं। हालांकि अब सोनम ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली है। कम ही लोग जानते हैं कि सोनम ने अपनी पढ़ाई यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट लंदन से की है। उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस और इकोनॉमिक्स की पढ़ाई भी की है। सोनम भारतीय शास्त्रीय नृत्य और लैटिन डांस में भी एक्सपर्ट हैं।

करियर की शुरुआत

सोनम ने अपना करियर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के साथ एक असिस्टेंट के तौर पर शुरू किया। इसके बाद भंसाली ने उन्हें फिल्म 'सांवरिया' में एक्टर रणबीर कपूर के अपोजिट कास्ट किया। फिल्म तो नहीं चली मगर समीक्षकों ने सोनम के प्रयास को सराहा। साल 2009 में सोनम कपूर ने राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'दिल्ली-6' में अभिषेक बच्चन के साथ काम किया। इसमें भी सोनम के काम को सराहा गया। सोनम को बॉलीवुड में फैशनिस्टा के तौर पर जाना जाता है। सोनम पिछली रिलीज फिल्म 'नीरजा' है, जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला।

90 किलो की थी सोनम और अब...

सोनम कपूर की गिनती इस समय बॉलीवुड की स्लिम-ट्रिम एक्ट्रेसेस में होती है। लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब वह 90 किलोग्राम की हुआ करती थीं। सोनम इतनी मोटी थी कि शरीर पर मांस के अलावा कुछ नजर ही नहीं आता था। तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि सोनम इतना आकर्षित फिगर भी हासिल कर सकती हैं। सोनम ने अपना 35 से 40 किलोग्राम वजन कम किया है। हालांकि सोनम को अपना वजन कम करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी।

सेक्स से नहीं घटाया वजन

सोनम से एक बार पूछा गया था कि आखिर उन्होंने अपना वजन कैसे इतना कम कर लिया। क्या इसके लिए उन्होंने कोई सर्जरी या दूसरे उपाए अपनाए हैं? इस पर सोनम कुछ भड़क गई थीं। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, रेग्युलर एक्सरसाइज और डाइट के दम पर उनका वजन कम हुआ है। उन्होंने सेक्स करके अपनी कैलोरी नहीं घटाई हैं। सोनम के मुंह से यह सुन सभी चौंक गए थे। सोनम की फिटनेस ट्रेनर राधिका बताती हैं, 'सोनम की ट्रेनिंग में हमने कुछ इफेक्टिव पिलेट्स और कार्डियो रूटीन की शुरुआत की। सप्ताह के सातों दिन, सुबह और शाम वे ये एक्सरसाइज करती हैं। रोजाना सुबह सोनम, 45 मिनट पिलेट्स करती हैं और शाम को एक घंटे कार्डियो में बिताती हैं।' वर्कआउट के साथ-साथ राधिका उनकी डाइट का भी ख्याल रखती हैं। सोनम की बैलेंस्ड डाइट शेयर करते हुए राधिका बोलीं, 'ब्रेकफास्ट में सोनम पोहा या उपमा खाती हैं। लंच में सब्जियों के साथ क्वनाओ (एक प्रकार का अनाज) खाना पसंद करती हैं। डिनर में कुछ सब्जियों के साथ चावल लेती हैं।'

शाहरुख के साथ काम करने को हैं उत्सुक

सोनम कपूर बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के साथ काम करना चाहती हैं। सुनते हैं कि पिछले दिनों आनन्द ने अपनी इस फिल्म में नायिका के लिए सोनम कपूर को प्रस्ताव भेजा था। सोनम इससे पूर्व आनन्द एल राय की फिल्म ‘रांझणा’ में काम कर चुकी है। हर एक्ट्रेस का सपना होता है कि वो बॉलीवुड की खान तिकड़ी के साथ काम करे। सोनम, सलमान खान के साथ फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में काम कर चुकी हैं। अब देखते हैं कि उन्हें बाकी दो खान(आमिर और शाहरुख) के साथ काम करने का मौका कब तक मिलता है।

पहली इंडियन एक्ट्रेस जिन्होंने खुद पर बना ऐप किया लॉन्च

सोनम कपूर पहली ऐसी भारतीय अभिनेत्री हैं, जिन्होंने खुद पर बना एक ऐप लॉन्च किया है। सोनम कपूर का लेटेस्ट ऐप आपको उनकी निजी जिंदगी के पूरे अपडेट्स देता रहेगा। कुछ दिन पहले ही सोनम ने अपनी सोनम कपूर टाइटल की ऐप चलाने के लिए चंद नेशनल और इंटरनेशनल लीग ज्वॉइन की है जिनमें शामिल हैं मैडोना, किम करदाशियां, टॉम हैंक्स और स्नूप डॉग। ये ऐप फिलहाल एंड्रॉइड और आईओएस ऐप स्टोर पर फ्री डाउन लोड के लिए मिल जाएगी। जैसे ही आप ऐप शुरू करेंगे तो सोनम आपको एक वीडियो के जरिए दिखाई देंगी जिसमें वे अपने ऐप के खास फीचर्स और उस पर मौजूद उनकी फैन ट्राइब पर बात करेंगी।

पाकिस्तानी विज्ञापन में भी किया काम

सोनम उन चुनिंदा एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिन्होंने पाकिस्तान की विज्ञापन फिल्म में काम किया है। सोनम कपूर और पाकिस्तानी मूल के एक्टर फवाद खान पाकिस्तान के एक विज्ञापन में साथ दिखे हैं। यह एड दूध की कंपनी तरंग का है। इस एड में दोनों स्टार राजकुमार-राजकुमारी का रोल निभा रहे हैं। सोनम और फवाद इससे पहले 'खूबसूरत' में साथ आ चुके हैं। इस फिल्म में इस जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। यही वजह रही कि सोनम और फवाद को इस कंपनी की एड फिल्म के लिए कास्ट किया गया।

ऐसा लड़का चाहती हैं सोनम

हर लड़की अपने सपनों के राजकुमार से शादी करना चाहती है। सोनम के सपनों का राजकुमार कैसा होगा? जब सोनम से ये सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा, 'मैं प्रेम जैसा लड़का चाहती हूं। मुझे अपनी जिंदगी में भी 'प्रेम' जैसा आदर्शवादी और बहुत प्यार करने वाला लड़का चाहिए, पता नहीं ऐसा लड़का कहां मिलेगा।' दरअसल, सोनम ने यह बयान फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' की रिलीज के समय दिया था। इस फिल्म मे प्रेम का किरदार सलमान खान ने निभाया था। इस फिल्म में साफ दिल, इमानदार और भोला-भाला प्रेम सोनम को काफी पसंद आया। यह भी कह सकते हैं कि सोनम, सलमान से शादी करना चाहती हैं। वैसे सलमान अभी कुंवारे हैं...!

क्या आपने देखीं हैं, सोनम कपूर के बचपन की क्यूट पिक्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।