यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
33 साल की हुई सनी लियोन, जानिए उनकी दस अंजानी बातें
सनी लियोन आज 33 बरस की हो गई हैं। उनके हॉट और सेक्सी अवतार से हर कोई वाकिफ है। लेकिन सनी के ऐसे कई राज हैं जिससे आप अब तक अंजान थे। आइए आज उनके जन्मदिन के अवसर पर हम आपको उनकी दस अंजानी बातों से रू-ब-रू कराते हैं।

मुंबई। सनी लियोन आज 33 बरस की हो गई हैं। उनके हॉट और सेक्सी अवतार से हर कोई वाकिफ है। लेकिन सनी के ऐसे कई राज हैं जिससे आप अब तक अंजान थे। आइए आज उनके जन्मदिन के अवसर पर हम आपको उनकी दस अंजानी बातों से रू-ब-रू कराते हैं।
-सनी लियोन का असली नाम करनजीत कौर वोहरा है।
-सनी ने जर्मन बेकरी में अपनी पहली नौकरी की थी। तब उनकी उम्र 15 साल थी।
-प्लेब्यॉय एंटरप्राइज के वाइस प्रेसीडेंट ऑफ मार्केटिंग मैट एरिकसन के साथ रिश्ते में थीं।
-सनी इस एडल्ट इंडस्ट्री में आने से पहले नर्स की पढ़ाई कर रहीं थीं। 19 साल की उम्र में उन्होंने इस इंडस्ट्री में कदम रखा था।
-सनी लियोन पोर्न फिल्मों में न सिर्फ काम करती थीं, बल्कि उसका निर्देशन भी करती रही हैं। उन्होंने 42 पोर्न फिल्मों का निर्देशन किया है और 41 फिल्मों में काम किया।
-फास्ट फूड और किवी फ्रूट की सनी दीवानी हैं। सनी को पार्टी करना पसंद नहीं है।
-सनी की दूसरी पोर्न फिल्म वर्चुअल विविड गर्ल सनी लियोन को एवीएम अवॉर्ड भी मिला है। इस अवॉर्ड को पोर्न फिल्म इंडस्ट्री का ऑस्कर कहा जाता है।
-साल 2010 में पुरुषों की मैगजीन माक्सिम कीं 12 टॉप फीमेल पोर्न स्टार की सूची में सनी भी शामिल थीं।
-डेनियल वेबर से सनी ने तीन साल प्रेम संबध रखने के बाद शादी की। दोनों एक कॉमन दोस्त के जरिए मिले थे।
-सनी लियोन मोहित सूरी की फिल्म कलयुग में एक कैमियो करने वाली थीं, लेकिन उन्होंने 10 लाख डॉलर की डिमांड कर दी, जिसके बाद मोहित ने अपना ऑफर वापस लेना ही बेहतर समझा।

