विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऋषि कपूर ने महिला पत्रकार को बोला इडियट, मचा बवाल

By Tilak RajEdited By:
Updated: Tue, 14 Apr 2015 05:32 PM (IST)

फिल्‍म अभिनेता ऋषि कपूर एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार ऋषि कपूर एक जर्नलिस्‍ट को अपशब्‍द कह कर मीडिया के निशाने पर आ गए हैं। पिछले दिनों ऋषि सोशल मीडिया पर अपने एक कमेंट को लेकर विवादों से घिर गए थे। तब रणबीर कपूर ने उन्‍हें

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार ऋषि कपूर एक जर्नलिस्ट को अपशब्द कह कर मीडिया के निशाने पर आ गए हैं। पिछले दिनों ऋषि सोशल मीडिया पर अपने एक कमेंट को लेकर विवादों से घिर गए थे। तब रणबीर कपूर ने उन्हें सोशल मीडिया पर ध्यान से कमेंट करने की सलाह दी थी।

गौतम गुलाटी ने 'उड़नछू' को एकता के लिए कहा 'छू'

हाल ही में खबर आई कि ऋषि कपूर नहीं चाहते थे कि कट्रीना कैफ उनके घर आकर डिनर करे। इसलिए वे इस डिनर में शामिल नहीं हुए। रणबीर कपूर और कट्रीना के साथ फैमिली डिनर में मौजूद न होने के सवाल पर ऋषि कपूर ने एक महिला जर्नलिस्ट को काफी भला-बुरा कह दिया।

ऋषि कपूर उस पत्रकार के सवाल पर इतना ज्यादा भड़के कि उन्हें अपशब्द भी कह डाले। यह सुनकर वहां मौजूद सभी लोग चौंक गए।

मैकअप आर्टिस्ट की फिल्म के मुहूर्त पर पहुंचीं जूही

ऋषि बोले कि वह सिर्फ इतना जानते हैं कि वह वहां क्यों आए हैं। उनसे सिर्फ उस कार्यक्रम से जुड़े सवाल पूछे जाएं। उन्होंने जर्नलिस्ट से कहा कि वह इस मौके पर उनसे इस तरह का सवाल क्यों पूछ रही हैं।

बात सिर्फ यहीं खत्म नहीं हुई, आगे बढ़ते हुए ऋषि ने उस जर्नलिस्ट को स्टूपिड और इडियट तक कह डाला और बोले कि स्टूपिड सवाल पूछते हैं और खुद को जर्नलिस्ट कहते हैं।

अक्षय कुमार ने बैसाखी के मौके पर किया भांगड़ा

खैर ऋषि कपूर ने तो अपना गुस्सा उस जर्नलिस्ट पर निकाल ही लिया, लेकिन देखना अब ये है कि रणबीर अपने पिता के इस गुस्से के आगे क्या करते हैं।