विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रद्धा कपूर को दिल्‍ली में मिला ये अवार्ड

By Tilak RajEdited By:
Updated: Sat, 11 Apr 2015 09:29 AM (IST)

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। फिल्‍म 'तीन पत्‍ती' से बॉलीवुड में कदम रखने वालीं श्रद्धा हाल ही में दिल्‍ली पहुंची, जहां उन्‍हें एक अवार्ड दिया जाना था।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। फिल्म 'तीन पत्ती' से बॉलीवुड में कदम रखने वालीं श्रद्धा हाल ही में दिल्ली पहुंची, जहां उन्हें एक अवार्ड दिया जाना था।

इससे पहले श्रद्धा कपूर बेस्ट डेब्यू सिंगर का अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं। श्रद्धा ने गीमा अवॉर्ड्स में बेस्ट म्यूजिक डेब्यू अवॉर्ड जीत था। ये अवॉर्ड उन्हें फिल्म 'एक विलेन' के गाने 'गलियां' के लिए दिया गया था।

इसे भी पढ़ें: श्रद्धा और आदित्य के बीच फिर बढ़ी नजदीकियां

श्रद्धा कपूर को दिल्ली में 'यंग वुमेन अचीवर्स अवार्ड' से नवाजा गया। यह अवार्ड पाकर श्रद्धा काफी खुश नजर आ रही थीं। श्रद्धा की बॉलीवुड में शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। उनकी पहली फिल्म 'तीन पत्ती' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, जबकि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में थे।

लेकिन फिल्म 'आशिकी 2' ने श्रद्धा कपूर को एक अलग मुकाम पर पहुंचा दिया। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया। श्रद्धा की अगली फिल्म 'एबीसीडी 2' होगी, जिसमें वह अपना डांसिंग टैलेंट दिखाती हुई नजर आएंगी।

इसे भी पढ़ें: वुमंस डे का जश्न मनाने पर भड़कीं श्रद्धा कपूर!