विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर को भी स्वाइन फ्लू

By Gunateet OjhaEdited By:
Updated: Sat, 28 Feb 2015 06:05 PM (IST)

नामी चेहरों में अब स्वाइन फ्लू का शिकार फिल्म जगत की अभिनेत्री सोनम कपूर हुई हैं। सोनम कपूर को स्वाइन फ्लू गुजरात में हुआ।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। नामी चेहरों में अब स्वाइन फ्लू का शिकार फिल्म जगत की अभिनेत्री सोनम कपूर हुई हैं। सोनम कपूर को स्वाइन फ्लू गुजरात में हुआ।

गुजरात के राजकोट में वे अपनी आने वाली फिल्म प्रेम रतन धन पायो की शूटिंग में व्यस्त थीं। शूटिंग के दौरान तबीयत नासाज होने पर सोनम को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सारी जांच होने के बाद सोनम का स्वाइन फ्लू टेस्ट पॉजिटिव निकला। सोनम को राजकोट के स्टर्लिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताते चलें कि गुजरात में इस वक्त स्वाइन फ्लू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। वहां स्वाइन फ्लू के चलते सैकड़ों लोग अपनी जान तक गवां चुके हैं।