विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान के घर गणपति बप्‍पा के दर्शन के लिए पहुंचे ये सितारे, देखें तस्‍वीरें

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 06 Sep 2016 07:40 PM (IST)

गणेश चतुर्थी के मौके पर भी सलमान खान के घर जश्‍न जारी है और गणपति बप्‍पा के दर्शन को सितारों का तांता लगा हुआ है।

News Article Hero Image

मुंबई (जेएनएन)। सलमान खान के घर हर त्योहार बेहद धूमधाम से मनाया जाता है, फिर चाहे वो मुस्लिम हो या हिंदू। गणेश चतुर्थी के मौके पर भी उनके घर जश्न जारी है और गणपति बप्पा के दर्शन को सितारों का तांता लगा हुआ है। हालांकि इस मौके पर सलमान अपने घर पर नहीं हैं।

वो इस वक्त अपनी फिल्म 'ट्यूबलाइट' की शूटिंग के लिए मनाली में मौजूद हैं, मगर उनके डिजाइनर एश्ले रेबेलो ने उनके घर पधारे गणपति बप्पा की तस्वीर शेयर कर फैंस को एक झलक दिखलाई थी। चलिए बताते हैं कि उनके दर्शन के लिए कौन-कौन सितारे सलमान के घर पहुंचे।

सलमान के घर पधारे गणपति बप्पा की झलक देखने के लिए यहां क्लिक करें

सबसे पहले करिश्मा कपूर की बात करते हैं, जो सलमान के बांद्रा स्थित घर के बाहर नजर आईं। पारंपरिक ड्रेस में वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। करिश्मा के बारे में कहा जा रहा है कि वो बॉलीवुड में कमबैक करने की तैयारियों में जुटी हुई हैं। हाल ही में उनका संजय कपूर से आधिकारिक रूप से तलाक हो गया है।

गणपति बप्पा के दर्शन के लिए सलमान के घर रितेश देशमुख भी पधारे, जो इन दिनों अपनी फिल्म 'बैंजो' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें गणपति पर उनका एक गाना भी है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

अब जहां-जहां रितेश देशमुख, वहां-वहां उनकी खूबसूरत वाइफ जेनेलिया। वो भी रितेश के साथ सलमान के घर गणपति बप्पा का दर्शन करने पहुंचीं। हाल ही में उनका एक और बेटा हुआ है।

सलमान की बहन अपिता खान भी इस मौके पर घर पहुंचीं। उनका भी हाल ही में एक बेटा हुआ है, जिसका नाम आहिल है और सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें चर्चा का विषय बनी रहती हैं।

अब भले ही मलाइका अरोड़ा अपने पति अरबाज खान से अलग हो चुकी हैं, मगर पारिवारिक रिश्तों में कोई खटास नहीं आई है। मलाइका की बहन अमृता हर मौके पर खान परिवार के साथ जश्न मनाती नजर आती हैं। इस बार भी वो नजर आईं और पिंक व ग्रीन कलर के सूट में बहुत प्यारी लग रही थीं।

फिल्मी पर्दे से काफी समय से गायब खूबसूरत दीया मिर्जा भी गणपति बप्पा के दर्शन के लिए सलमान के घर पहुंचीं। वैसे वो इन दिनों फिल्में प्रोड्यूस करने में व्यस्त हैं।

सलमान की करीबी मानी जाने वालीं उनकी 'जय हो' को-स्टार डेजी शाह भी नजर आईं। इस फिल्म से ही उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था और हाल ही में 'हेट स्टोरी 3' में बेहद बोल्ड अवतार में दिखी थीं।

इनके अलावा भूषण कुमार, उनकी पत्नी दिव्या कुमार खोसला, दलीप ताहिल, अनु देवान जैसे सितारे भी सलमान के घर पहुंचे और गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना की। वहीं सलमान के पिता सलीम खान मेहमानों का स्वागत करते दिखे।