विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'इंडियन आर्मी से पंगा मत लेना...', सर्जिकल स्ट्राइक्स पर बोला बॉलीवुड!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Fri, 30 Sep 2016 11:28 AM (IST)Updated: Fri, 30 Sep 2016 12:08 PM (IST)

उरी अटैक्स की अक्षय कुमार ने जितनी शिद्दत से निंदा की थी, उतनी ही जोर से उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक्स पर अपनी बात रखी है।

News Article Hero Image

मुंबई। आतंकवादियों के खिलाफ इंडियन आर्मी की ताजा सर्जिकल स्ट्राइक्स ने पूरे देश में एक नया जोश भर दिया है। उरी अटैक में जवानों की शहादत के बाद हर हिंदुस्तानी के दिल में जो जख्म हो गया था, उस पर भारतीय सेना की ताजा कार्रवाई ने मरहम लगाया है। बॉलीवुड में भी इंडियन आर्मी के इस साहस की जमकर तारीफ की जा रही है और इस कदम को जरूरी बताया जा रहा है।

देशभक्ति के सब्जेक्ट पर कई बॉलीवुड फिल्में बनी हैं और एक्टर्स भारतीय सेना की यूनिफॉर्म पहनकर गर्व महसूस करते रहे हैं और अब रियल लाइफ में ऐसा मौका आने पर एक्टर्स खुलकर इंडियन आर्मी की वाह-वाही कर रहे हैं। उरी अटैक्स की अक्षय कुमार ने जितनी शिद्दत से निंदा की थी, उतनी ही जोर से उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक्स पर अपनी बात रखी है। अक्षय ने कहा- ''कामयाबी के साथ एंटी-टरेरिज्म ऑपरेशन करने के लिए भारतीय सेना पर गर्व है। खुशी है कि सरकार ने ये कदम उठाया। ये वक्त की मांग थी।''

सर्जिकल स्ट्राइक्स पर बोले सितारे, इस काम के लिए थैंक यू!

शाह रूख खान ने भी इंडियन आर्मी की स्ट्राइक्स को सही कदम करार दिया है। उन्होंने कहा- ''आतंकवाद के खिलाफ एक्शन के लिए इंडियन आर्मी को शुक्रिया। हम सबको भारतीय जवानों की सलामती के लए दुआ करनी चाहिए।''

POK में आर्मी की सर्जिकल स्ट्राइक्स पर गजब रहा जॉन अब्राहम का रिएक्शन

पर्दे पर आतंकवादी और आर्मी ऑफिसर, दोनों किरदार निभा चुके अजय देवगन ने भी भारतीय सेना को सलाम किया है।

बॉलीवुड में पाकिस्तानी कलाकार बैन, निर्माताओं का फैसला

वहीं बड़े पर्दे के पहले एंग्री यंग मैन कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन का रिएक्शन बेहद जबर्दस्त है। बिग बी ने बस लिखा है- ''इंडियन आर्मी से पंगा मत लेना।''

एमएनएस विरोध से ऐन पहले बैंगलुरू से निकल गईं मीरा

ऋषि कपूर ने कहा है कि आप जैसा बोओगे वैसा काटोगे। भारतीय होने पर मुझे गर्व है। जय हिंद।

वरूण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे यंग स्टार्स ने भी इंडियन आर्मी की सर्जिकल स्ट्राइक्स पर खुशी जाहिर की है और आर्मी को सफलतापूर्वक ऑपरेशन अंजाम देने के लिए बधाई दी है।

सोनाक्षी सिन्हा क्यों छिपा रही हैं नूर में अपने रोल की सच्चाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।