विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिल्‍म 'मसान' की बॉलीवुड सितारों ने भी की जमकर तारीफ

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Wed, 22 Jul 2015 04:05 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jul 2015 07:06 PM (IST)

नीरज घेवान की पहली निर्देशित फिल्‍म 'मसान' काफी चर्चा में है। यह जल्‍द रिलीज होने वाली है और जावेद अख्‍तर, ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। नीरज घेवान की पहली निर्देशित फिल्म 'मसान' काफी चर्चा में है। यह जल्द रिलीज होने वाली है और जावेद अख्तर, शबाना आजमी, राजकुमार राव, कल्कि कोचलिन और राधिका आप्टे जैसे बॉलीवुड सितारों ने भी इसकी जमकर सराहना की है।

देखें, राधिका आप्टे की रोंगटे खड़े करने वाली ये शॉर्ट फिल्म 'अहल्या'

हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टीवल में स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म 'मसान' को स्टैंडिंग अवेशन मिला था। साथ ही इस फिल्म को दो अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। इसी शुक्रवार को यह फिल्म रिलीज होने वाली है और बॉलीवुड सितारों ने पहले ही इसे हरी झंडी दे दी है।

इमरान की हॉस्टल की बातें सुन कंगना को आई हंसी

फिल्म 'मसान' में रिचा चड्ढा, संजय मिश्रा जैसे कलाकारों के साथ न्यू कमर श्वेता त्रिपाठी और विक्की कौशल लीड रोल में हैं। इस फिल्म की कहानी इन चारों की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है और इसकी पृष्ठभूमि बनारस पर आधारित है। मंगलवार को इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी।

इस फिल्म को देख बॉलीवुड सितारों ने इसे वेल मेड, आउटस्टैंडिंग और ब्रिलियेंट बताया। जावेद अख्तर ने ट्वीट कर इसकी सराहना की और 'मसान' टीम को बधाई दी।

वहीं, शबाना आजमी ने ट्वीट किया, 'मसान' सचमुच हिंदी सिनेमा के आने वाले युग की फिल्म है। निर्देशन, लेखन, फोटोग्राफी, अभिनय सब को पहला स्थान। यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।' राजकुमार राव ने कहा, 'शानदार फिल्म। हर श्रेणी में उम्दा। घेवान आपको सलाम। आपने सचमुच एक बेहद खास फिल्म बनाई है।'

रणदीप हुड्डा ने 'दो लफ्जों की कहानी' की शूटिंग की पूरी

आयुष्मान खुराना, नील नीतिन मुकेश, अदिति राव हैदरी, गुलशन देवैया, शिरीष कुंदर समेत अन्य बॉलीवुड सितारों के साथ कल्कि कोचलिन ने भी ट्वीट कर फिल्म 'मसान' के सभी कलाकारों की प्रशंसा की है। ये रहा उनका ट्वीट।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।