विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अलविदा ओमपुरी... सारी इंडस्ट्री ने किया सलाम!

By Hirendra JEdited By:
Updated: Fri, 06 Jan 2017 11:23 AM (IST)

ओम पुरी का अचानक यूं चले जाना हिंदी सिनेमा का बड़ा नुक्सान है। महेश भट्ट ने भी उनके साथ बिताये समय को याद किया।

News Article Hero Image

मुंबई। दिग्गज अभिनेता ओम पुरी के आकस्मिक निधन के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गयी है। ओम पुरी का शुक्रवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

66 वर्षीय ओमपुरी ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं, वजह यह है कि आम फैंस के अलावा बॉलीवुड से जुड़े लोग भी उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए याद कर रहे हैं। करण जौहर ने लिखा है कि सिनेमा ने एक कमाल के अभिनेता को खो दिया!

पद्म श्री ओमपुरी ने 'अर्ध्य सत्य', 'धारावी' 'मंडी' जैसी सैकड़ों फ़िल्मों में सशक्त अभिनय किया है। ओम पुरी ने अपने फ़िल्मी सफर की शुरुआत मराठी नाटक पर आधारित फ़िल्म 'घासीराम कोतवाल' से की थी। मधुर भंडारकार ने उनके साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की है।

वर्ष 1980 में रिलीज 'आक्रोश' ओम पुरी के सिने करियर की पहली हिट फ़िल्म साबित हुई। ओम पूरी ने अपनी हिंदी सिनेमा करियर में कई सफल फ़िल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय का परिचय दिया है। अनुपम खेर ने लिखा है कि मेरे लिए वे हमेशा एक महान अभिनेता रहेंगे!

एक बिना फ़िल्मी परिवार से होने के कारण उन्हें हिंदी सिनेमा में अपनी जगह बनाने के लिए काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ा। उन्हें हिंदी सिनेमा में अपनी बेहतरीन अभिनय के चलते कई पुरुस्कारों से भी नवाजा गया है।शूजित सरकार ने लिखा कि आप पर हम सबको हमेशा गर्व रहेगा!

कई लोगों ने ट्वीट कर बताया कि इस ख़बर से वो शॉक हैं। ओम पुरी का अचानक यूं चले जाना हिंदी सिनेमा का बड़ा नुक्सान है। महेश भट्ट ने भी उनके साथ बिताये समय को याद किया।

बहुत कम एक्टर ऐसे हुए हैं जिन्होंने अपने शक्ल सूरत के बजाय अपने अभिनय क्षमता से अपनी पहचान बनायी, ओम पूरी उन सबके लिए एक मिसाल हैं! निर्माता निर्देशक सुभाष घई ने भी उनके निधन पर गहरा शोक जताया है और उन्हें प्रेरणाश्रोत माना है। ओम पुरी की बेस्ट क्वालिटी के बार एमिन सुभाष कहते हैं कि वो सीन पढ़ लेते और बिना किसी अतिरिक्त प्रयास के उसे सहजता से निभा जाते। बहरहाल, प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी ट्वीट कर दिवंगत अभिनेता को नमन किया।