विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रितिक हुए वरुण-श्रद्धा के डांस से प्रभावित, ट्वीटर पर की तारीफ

By Tilak RajEdited By:
Updated: Tue, 26 May 2015 02:43 PM (IST)

बॉलीवुड के सुपरस्‍टार रितिक रोशन ने फिल्‍म 'एबीसीडी 2' में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर द्वारा किए गए डांस की तारीफ की है। रितिक रोशन खुद एक बेहतरीन डांसर है। लेकिन रितिक का कहना है कि उन्‍हें वरुण और श्रद्धा के डांस ने काफी प्रेरित किया। इनके डांस में कठिन

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार रितिक रोशन ने फिल्म 'एबीसीडी 2' में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर द्वारा किए गए डांस की तारीफ की है। रितिक रोशन खुद एक बेहतरीन डांसर है। लेकिन रितिक का कहना है कि उन्हें वरुण और श्रद्धा के डांस ने काफी प्रेरित किया। इनके डांस में कठिन परिश्रम दिखाई देता है।

जब श्रद्धा कपूर बोल पड़ीं, मैं नशे में थी

रितिक रोशन ने अपनी पहली ही फिल्म 'कहो ना प्यार है' में बेहतरीन डांस कर लाखों दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया था। इसके बाद रितिक के डांसिंग स्किल्स में लगातार इजाफा देखा गया। लेकिन रितिक ने वरुण और श्रद्धा के डांस से प्रभावित होकर ट्वीट किया, 'तुम दोनों ने अपने सामर्थ्य को पहचान लिया है। यह कठिन परिश्रम है! मैं इससे प्रेरित हुआ।'

वरुण धवन को नहीं बनना यो यो हनी सिंह की तरह...

इन दिनों रितिक रोशन आशुतोष गोवारिकर की पीरियड फिल्म 'मोहनजोदारो' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म की शूटिंग गुजरात के भुज में चल रही है।

फिल्म 'एबीसीडी 2' को कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा डायरेक्ट कर रहे हैं। यह नृत्य आधारित फिल्म 19 जून को रिलीज होने जा रही है। वरुण और श्रद्धा के अलावा फिल्म में प्रभुदेवा भी एक अहम किरदार में नजर आएंगे।

श्रद्धा कपूर का 'दम' देख उनकी मां हुईं हैरान