Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'RIP शशि कपूर' आमिर ख़ान, संजय दत्त, करण जौहर, महेश भट्ट सहित पूरा बॉलीवुड है शोक में

    By Shikha SharmaEdited By:
    Updated: Mon, 04 Dec 2017 07:45 PM (IST)

    करण जौहर, महेश भट्ट, साजिद ख़ान, बिपाशा बसु और भी कई कलाकारों ने सोशल मीडिया के ज़रिये अपने इस दुःख को ज़ाहिर किया। ...और पढ़ें

    'RIP शशि कपूर' आमिर ख़ान, संजय दत्त, करण जौहर, महेश भट्ट सहित पूरा बॉलीवुड है शोक में
    'RIP शशि कपूर' आमिर ख़ान, संजय दत्त, करण जौहर, महेश भट्ट सहित पूरा बॉलीवुड है शोक में

    मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों  में से एक शशि कपूर ने हाल ही में मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अपनी आखरी सांसे लीं। शशि कपूर ने 'जुनून', 'शर्मीली', 'कलयुग', 'अजूबा', 'सत्यम शिवम् सुंदरम' जैसी कई बेहतरीन फ़िल्मों में अपना योगदान दिया है। तीन नेशनल अवार्ड जीतने वाले शशि कपूर पिछले कई समय से बीमार चल रहे थे। उनके भतीजे रणधीर कपूर ने इस ख़बर की पुष्टि की है और बताया कि यह एक दुखद ख़बर है।

    शशि कपूर लंबे समय से मीडिया से दूर थे। लेकिन वह पृथ्वी थिएटर में अकसर वक़्त बिताते नज़र आते थे। आम जनता सहित बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोगों के लिए भी यह क्षण शोक से भरा हुआ है। आमिर ख़ान, संजय दत्त, करण जौहर, महेश भट्ट, साजिद ख़ान, बिपाशा बसु और भी कई कलाकारों ने सोशल मीडिया के ज़रिये अपने इस दुःख को ज़ाहिर किया। 

    यह भी पढ़ें: जब अमिताभ के पास नहीं था काम, जानें कैसे शशि कपूर ने बढ़ाया हाथ

    करण जौहर ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर शशि कपूर की तस्वीर के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि हिंदी सिनेमा में उनका काम हमेशा अमर रहेगा। आपको बता दें कि शशि कपूर ने साल 1957 में शेक्सपियर पर बने ब्रिटिश नाटक मण्डली की संचालक जेनिफ़र कैंडल से शादी की थी जिनका देहांत 1984 में हो गया था। 

    आप यह जानकार चौंक जाएंगे कि 70 के दशक में शशि कपूर के पास 150 फ़िल्में थीं और वो एक दिन में तीन से चार फ़िल्मों की शूटिंग करते थे और इसी वजह से राज कपूर उन्हें 'टैक्सी' कहकर बुलाते थे जो दिनभर यहां-वहां दौड़ती है।  

    दादा साहेब फाल्के अवार्ड पाने वाले शशि कपूर अपने परिवार के तीसरे सदस्य थे। इनसे पहले ये अवार्ड पिता पृथ्वीराज और फिर भाई राज कपूर को भी मिला था।  

    शशि कपूर ने 80 के दशक में अपने आपको निर्माता के रूप में भी पेश किया। 'जूनून', 'कलयुग', 'विजेता' जैसी कई फ़िल्में उनके प्रोडक्शन की ही थी। हालांकि, यह फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई मगर, क्रिटिक्स की तरफ से इन फ़िल्मों को ख़ूब सराहा गया। 

    शशि कपूर आखरी बार साल 1998 की फ़िल्म 'जिन्ना' का हिस्सा थे जिसमें ये सूत्रधार बने थे।

    खबरें और भी