विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Miss World मानुषी छिल्लर का बॉलीवुड को इंतज़ार, ये थीं ब्यूटी कांटेस्ट जीतने वाली पहली हीरोइन

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Mon, 20 Nov 2017 05:45 PM (IST)Updated: Sun, 03 Dec 2017 10:03 AM (IST)

सोशल मीडिया में तो इस बात की भी शर्त लगनी शुरू हो गयी है कि मानुषी किस एक्टर या किस प्रोडक्शन हाउस के साथ पारी शुरू कर सकती है।

Miss World मानुषी छिल्लर का बॉलीवुड को इंतज़ार, ये थीं ब्यूटी कांटेस्ट जीतने वाली पहली हीरोइन
Miss World मानुषी छिल्लर का बॉलीवुड को इंतज़ार, ये थीं ब्यूटी कांटेस्ट जीतने वाली पहली हीरोइन

मुंबई। प्रिंयका चोपड़ा के पूरे 17 साल बाद मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड की ख़िताब इंडिया वापस लेकर आयी हैं। मानुषी ब्यूटी विद ब्रेन की परफ़ेक्ट मिसाल हैं और सिनेमा की दुनिया में उनके आने के क़यास अभी से लगने शुरू हो गये हैं। सोशल मीडिया में तो इस बात की भी शर्त लगनी शुरू हो गयी है कि मानुषी किस एक्टर या किस प्रोडक्शन हाउस के साथ पारी शुरू कर सकती है। पिछले कुछ दिनों से चर्चा है कि मानुषी को सलमान ख़ान अपने बैनर एसकेएफ़ से लांच करने के इच्छुक हैं। 

मानुषी के बारे में ऐसे अंदाज़े लगाए जाने की वजह सिनेमा की दुनिया में सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेताओं का लंबा इतिहास है। ख़ूबसूरती का ताज पहनने के वाली अधिकतर Beauty Queens का अगला पड़ाव बॉलीवुड ही होता है। ये सिलसिला आज का नहीं, बरसों पुराना है।

यह भी पढ़ें: पद्मावती की रिलीज़ का पता नहीं, आमने-सामने आये कपिल और अरबाज़

 

वेटरन एक्ट्रेस नूतन को एक पीढ़ी ने लंबे समय तक नॉन-ग्लैमरस रोल्स ही निभाते देखा है। इसीलिए ये जानकर हैरत होती है कि नूतन ने ब्यूटी कांटेस्ट जीता था, जिसे ग्लैमरस माना जाता है। नूतन को ऐसा पहला ब्यूटी कांटेस्ट  विनर माना जाता है, जिसने हिंदी सिनेमा में भी शानदार करियर बनाया। 1952 में नूतन ने मिस मसूरी टाइटल जीता था। वैसे तो नूतन बतौर चाइल्ड एक्टर भी फ़िल्मों में काम करती रही थीं, मगर बतौर ग्रोन अप एक्टर उन्हें 'सीमा' से  पहचान मिली। हिंदी सिनेमा की बेहतरीन एक्ट्रेसेज़ में शामिल नूतन ने बंदिनी, मैं तुलसी तेरे आंगन की जैसी फ़िल्मों में कमाल की परफॉर्मेंस दी है।

यह भी पढ़ें: 2018 की दिवाली पर हाथी मेरे साथी, राजेश खन्ना की जगह साउथ का ये सुपर स्टार

 

सत्तर के दशक में सिनेमा के पर्दे को अपने ग्लैमरस लुक से जगमगाने वाली ज़ीनत अमान ब्यूटी पेजेंट के मंच पर क़दमताल करते हुए बॉलीवुड पहुंचीं। 1970 में ज़ीनत ने मिस एशिया पेसिफिक का ख़िताब अपने नाम किया था और 1971 की फ़िल्म 'हलचल' से हिंदी सिनेमा में करियर शुरू किया। ज़ीनत ने 70 के दशक में अपने रहन-सहन और पहनावे से हिंदी सिनेमा की हीरोइन को पश्चिम-सरीखा ग्लैमर दिया।

यह भी पढ़ें: वत्सल सेठ और इशिता दत्ता ही नहीं, इन सेलेब्रिटीज़ की शादियां भी रहीं सरप्राइज़

 

अस्सी के दशक और इसके बाद हिंदी सिनेमा में मिस इंडिया पेजेंट विनर्स का आना बढ़ गया। अस्सी के दशक में संगीता बिजलानी, जूही चावला और मीनाक्षी शेषाद्रि ब्यूटी पेजेंट जीतकर बॉलीवुड का रुख़ किया। मीनाक्षी ने टाइटल महज़ 17 साल की उम्र में जीता, आज भी एक रिकॉर्ड है। संगीता का करियर भरे ही ज़्यादा लंबा ना रहा हो, मगर जूही और मीनाक्षी ने कई यादगार फ़िल्मों में काम किया। जूही तो नब्बे के दशक की टॉप एक्ट्रेसेज़ में शामिल हुईं।

यह भी पढ़ें: वत्सल-इशिता की शादी में शामिल हुए अजय-काजोल, दूल्हा-दुल्हन से है ख़ास रिश्ता

नब्बे के दशक में ये एक अनकही परंपरा बन गयी कि मिस इंडिया कांटेस्ट जीतने वाली लड़की बॉलीवुड में ही करियर बनाएगी। सुष्मिता सेन, ऐश्वर्या राय, नम्रता शिरोडकर और गुल पनाग ने मिस इंडिया टाइटल जीतने के बाद बॉलीवुड का रुख़ किया। बॉलीवुड में आने से पहले सुष्मिता और ऐश्वर्या ने क्रमश: मिस यूनिवर्स और मिस वर्ल्ड के टाइटल भी जीते। नई सदी में भी ये सिलसिला बदस्तूर जारी रहा।

यह भी पढ़ें: ब्रिटेन के राजघराने की बहू बनेगी प्रियंका चोपड़ा की ये हॉलीवुड फ्रेंड

नई सदी की शुरुआत शानदार रही। मिस इंडिया लारा दत्ता, प्रियंका चोपड़ा और दिया मिर्ज़ा ने 2000 में मिस यूनिवर्स, मिस वर्ल्ड और मिस एशिया पेसिफिक टाइटल जीते। तीनों बॉलीवुड की कामयाब एक्ट्रेसेज़ में शामिल हुईं। 17 साल बाद प्रियंका तो आज इंटरनेशनल सिनेमा में अपनी पहचान कायम कर रही हैं। हॉलीवुड फिल्म बेवॉच में मुख्य विलेन के किरदार निभाने के साथ प्रियंका टीवी शो Quantico में भी मुख्य किरदार निभा रही हैं।

यह भी पढ़ें: इनकम टैक्स के फंदे में धर्मेंद्र की चरस, जानिए क्या है पूरा मामला

 

2001 में सेलिना जेटली ने मिस इंडिया ख़िताब अपने नाम किया। सेलिना का फ़िल्मी करियर बहुत उल्लेखनीय नहीं रहा है, मगर अपने ग्लैमरस रोल्स के लिए उन्होंने पहचान ज़रूर बनायी। आजकल तुम्हारी सुलु में नज़र आ रहीं नेहा धूपिया ने 2002 में मिस इंडिया टाइटल अपने नाम किया था। 2004 में तनुश्री दत्ता मिस इंडिया यूनिवर्स का ख़िताब जीतकर बॉलीवुड पहुंचीं। उनके साथ मिस इंडिया वर्ल्ड रहीं सयाली भगत ने भी बॉलीवुड को करियर के लिए चुना।

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार 26 जनवरी को आ रहे हैं पगला सुपर हीरो बनकर, देखें तस्वीर

 

2007 में मिस इंडिया बनीं सारा जेन डायस भी फ़िल्मों में क़िस्मत आज़माने पहुंचीं। 2007 में मिस इंडिया रहीं ईशा गुप्ता भी आजकल बॉलीवुड में पैर जमाने की कोशिश कर रही हैं। ईशा इसी साल रिलीज़ हुई बादशाहो में नज़र आयी थीं। 2009 की मिस इंडिया ईस्ट पूजा चोपड़ा ने कमांडो से बतौर एक्ट्रेस करियर शुरू किया और अब वो अय्यारी में दिखेंगी। इनके अलावा पूजा हेगड़े, रकुल प्रीत सिंह, तापसी पन्नू, उर्वशी रौतेला समेत कई एक्ट्रेसेज़ ऐसी भी हैं, जिन्होंने मिस इंडिया पेजेंट जीता तो नहीं, लेकिन भाग लेने के बाद सीधे बॉलीवुड पहुंचीं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।