यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ट्विटर पर छिड़ी बॉलीवुड की सबसे बड़ी लड़ाई, केआरके ने कपिल को दी गालियां
हमेशा विवादों में रहने वाले कमाल आर खान यानी केआरके के निशाने पर इस बार कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के होस्ट कपिल शर्मा हैं। केआरके

नई दिल्ली। हमेशा विवादों में रहने वाले कमाल आर खान यानी केआरके के निशाने पर इस बार कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के होस्ट कपिल शर्मा हैं। केआरके ने पहले कपिल शर्मा पर व्यंग्य कसा और जब कपिल गुस्से में आ गए तो केआरके ने खुलेआम ट्विटर पर कपिल को गालियां दीं।
खबर है कि केआरके ने इस बात को लेकर कपिल का मजाक उड़ाया कि नरगिस फाखरी ने उनके साथ उनकी पहली फिल्म बैंक चोर में काम करने से मना कर दिया। इसके बाद कपिल ने केआरके को ट्वीट किया, 'अगर तुम्हारे अंदर दम है तो मुझे कॉल कर। मैं तुम्हे दिखाऊंगा कि पंजाबी लड़के से कैसे निपटा जाता है।' केआरके ने इसके जवाब में ट्वीट किया कि कपिल भाई मैं सच में डरा हुआ हूं। विश्वास करो भाई, मैं अब तक कांप रहा हूं।
इसके बाद कपिल ने केआरके को ट्वीट किया, 'अगर फेमस होना है तो अपने दम पर कुछ कर। मेरा नाम इस्तेमाल मत कर। थप्पड़ बहुत भारी है मेरा।' हालांकि ये ट्वीट कपिल के ट्विटर अकाउंट पर नहीं दिख रहे। शायद कपिल ने इन्हें डिलीट कर दिया है।
लेकिन कपिल के जवाब के बाद केआरके इतने बौखला गए कि ट्विटर पर कपिल को जमकर गालियां दीं और बहुत अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। देखते हैं यह ट्विटर युद्ध कहां जाकर रुकता है।

