विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब सीबीआइ सुलझाएगी जिया खान की मौत की मिस्‍ट्री

By Edited By:
Published: Thu, 14 Aug 2014 02:52 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 14 Aug 2014 03:15 PM (GMT+05:30)

बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान की मौत की मिस्‍ट्री अब सीबीआई सीबीआइ सुलझाएगी। बॉम्‍बे हाई कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआइ ने केस दर्ज कर लिया

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान की मौत की मिस्‍ट्री अब सीबीआई सीबीआइ सुलझाएगी। बॉम्‍बे हाई कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआइ ने केस दर्ज कर लिया है।

बॉम्‍बे हाईकोर्ट ने पिछले महीने यह मामला आगामी जांच के लिए सीबीआइ के हवाले किया था। जिया की मां राबिया की याचिका पर बॉम्‍बे हाई कोर्ट ने यह मामला सीबीआइ को सौंपा था। राबिया का आरोप है कि उनकी बेटी ने खुदकुशी नहीं की बल्कि उसकी हत्या की गई है। मुंबई पुलिस ने भी इसे आत्महत्या माना है।

25 वर्षीय जिया खान पिछले साल तीन जून को मुंबई में जुहू स्थित अपने घर में मृत पाई गई थी। जिया के संबंध अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली से थे। सूरज पर जिया को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप लगाए गए हैं।

पढ़ें: जिया खान के पूर्व स्‍टाइलिस्‍ट की रहस्‍यमय मौत

पढ़ें: खुदकुशी से पहले जिया ने पी थी शराब?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।