विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेक्स रैकेट में फंसा बॉक्स क्रिकेट लीग का यह टीम मालिक

By rohit guptaEdited By:
Published: Tue, 11 Nov 2014 09:21 AM (IST)Updated: Tue, 11 Nov 2014 09:29 AM (IST)

वर्सोवा पुलिस ने लोखंडवाला के एक स्पा में चल रहे सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया है। बताया जा रहा है ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। वर्सोवा पुलिस ने लोखंडवाला के एक स्पा में चल रहे सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया है। बताया जा रहा है कि इस स्पा का मालिक मानिक सोनी नाम का वह शख्स है, जो बॉक्स क्रिकेट लीग (बीसीएल) की अहमदाबाद एक्सप्रेस टीम का सह-मालिक भी है।

इस स्पा का नाम करिश्मा स्पा है। पुलिस के मुताबिक, यहां कई बॉलीवुड और टीवी के सितारे आते थे। मानिक सोनी की बॉलीवुड में अच्छी पैठ मानी जाती है और उन्हें अक्सर पेज थ्री पार्टी में भी देखा जाता है। पुलिस ने यहां छापा मारकर स्पा के मैनेजर दिनेश चंद्रकांत और इस धंधे में संलिप्त कुछ लड़कियों को गिरफ्तार किया है। मानिक सोनी की तलाश अभी जारी है।

पुलिस के मुताबिक सोनी के स्पा में अलग-अलग सर्विस के लिए कुछ खास कोड्स बनाए हुए थे। इन्हीं कोड्स के जरिए इन खास सर्विस की डिमांड करने वाले ग्राहकों को पहचाना जाता था। वर्सोवा पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच जारी है और बहुत जल्द मानिक सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पढ़ें: बॉलीवुड में जो 6 दशकों में नहीं हुआ, वो अब होगा

देखें: विराट कोहली ने क्रिकेट के मैदान में अनुष्का को किस करके किया अपनी मोहब्बत का इजहार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।